devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2013 दामोदर द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2013 दामोदर द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
दामोदर द्वादशी
17वाँ
अगस्त 2013
Saturday / शनिवार
गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु
Lord Vishnu on Garuda

दामोदर द्वादशी समय

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार जब सूर्योदय के समय एकादशी हो, तदुपरान्त क्षययुक्त द्वादशी हो तथा अगले दिन पुनः सूर्योदय में त्रयोदशी हो, अर्थात् एक ही दिन एवं रात्रि में तीन तिथियों का स्पर्श होने पर त्रिस्पर्शा द्वादशी मनायी जाती है। अधिक पढ़ें...

दामोदर द्वादशी शनिवार, अगस्त 17, 2013 को
18वाँ अगस्त को, द्वादशी पारण समय - 06:16 से 08:56
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 17, 2013 को 07:38 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - अगस्त 18, 2013 को 04:28 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

दामोदर द्वादशी 2013

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार श्रावण माह के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को दामोदर द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। दामोदर द्वादशी को बलराम द्वादशी एवं बुद्ध द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भक्तगण भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने हेतु व्रत का पालन करते हैं तथा उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। यह तिथि भगवान श्रीहरि विष्णु को अत्यन्त प्रिय मानी गयी है। धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि जो मनुष्य इस दिन उपवास, दान एवं पूजन करता है, वह जन्म-जन्मान्तरों के पापों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है।

नारदपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार श्रवण शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान श्रीधर की आराधना करनी चाहिये। भगवान विष्णु के विभिन्न नामों में से एक नाम श्रीधर भी है, जिसका अर्थ है श्री, अर्थात् श्रीलक्ष्मी के स्वामी। इसीलिये प्रकारान्तर से इस दिन को श्रीधर द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।

विभिन्न धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार जो मनुष्य श्रावण शुक्ल द्वादशी के दिन श्रद्धापूर्वक उपवास करता है तथा भगवान विष्णु की आराधना करता है, वह न केवल स्वयं अपने पापों से मुक्त होता है, अपितु अपने पितरों को भी मोक्ष प्रदान करता है। इस दिन किया गया दान, विशेषतः अन्न एवं जल का दान, अनन्त फल प्रदान करने वाला होता है।

श्रावण शुक्ल द्वादशी व्रत एवं पूजा विधि

नारदपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार श्रावण शुक्ल द्वादशी के अवसर पर उपवास करने वाले व्रती को मधु मिश्रित दुग्ध से भगवान श्रीधर को स्नान कराना चाहिये। तदनन्तर नमोऽस्तु श्रीधराय। मन्त्र से गन्ध, पुष्प, धूप, दीप आदि सामग्रियों द्वारा क्रमशः पूजन करें तथा दही मिश्रित घी से एक सौ आठ आहुतियाँ प्रदान करें।

तत्पश्चात् रात्रि में जागरण करके पूजन की व्यवस्था करें तथा ब्राह्मण को परम उत्तम श्रेणी का एक आढक, अर्थात् चार सेर दुग्ध दान करें। तदुपरान्त यथाशक्ति वस्त्र एवं दक्षिणा सहित स्वर्ण के दो कुण्डल भी निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये ब्राह्मण को अर्पित करें -

क्षीरब्धिशायिन् देवेश रमाकान्त जगत्पते।
क्षीरदानेन सुप्रीतो भव सर्वसुखप्रदः॥

भावार्थ - "हे क्षीरसागर में शयन करने वाले देवेश्वर! हे देवी लक्ष्मी के पति! हे समस्त संसार के स्वामी! इस दुग्धदान से आप अत्यन्त प्रसन्न हों एवं मुझे सुख प्रदान करने की कृपा करें।"

धर्मग्रन्थों के अनुसार ब्राह्मणभोज समस्त प्रकार के सुख प्रदान करने वाला होता है, इसीलिये व्रती मनुष्य को यथाशक्ति ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिये। उपरोक्त विधि के अनुसार श्रावण शुक्ल द्वादशी व्रत करने से एक सहस्र अश्वमेध यज्ञों का फल प्राप्त होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation