devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2027 कृष्ण कूर्म द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2027 कृष्ण कूर्म द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कृष्ण कूर्म द्वादशी
2वाँ
फरवरी 2027
Tuesday / मंगलवार
भगवान कूर्म
Lord Kurma

कृष्ण कूर्म द्वादशी समय

जिस माह में पूर्णिमा अथवा अमावस्या की वृद्धि होती है, उसमें आने वाली द्वादशी को पक्षवर्द्धिनी महाद्वादशी कहा जाता है। अधिक पढ़ें...

कृष्ण कूर्म द्वादशी मंगलवार, फरवरी 2, 2027 को
3वाँ फरवरी को, द्वादशी पारण समय - 06:49 से 08:56
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 01, 2027 को 21:40 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - फरवरी 03, 2027 को 00:20 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

कृष्ण कूर्म द्वादशी 2027

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी को मनायी जाने वाली कूर्म द्वादशी के लगभग पन्द्रह दिवस पश्चात् आने वाली कृष्ण पक्ष द्वादशी को कृष्ण कूर्म द्वादशी कहा जाता है। कृष्ण कूर्म द्वादशी का नाम भगवान विष्णु के कूर्म अवतार पर आधारित है। पूर्वकाल में समुद्रमन्थन के समय जब मन्दराचल पर्वत समुद्र में डूबने लगा तब भगवान विष्णु ने कूर्म रूप में अवतरित होकर मन्दराचल को अपनी पीठ पर धारण किया था।

द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु की उपासना करने से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। द्वादशी के दिन किये गये जप-तप, हवन-यज्ञ तथा दान आदि का अनेक गुणा फल प्राप्त होता है। प्राचीनकाल में विभिन्न ऋषियों एवं राजाओं ने अपने कष्टों के निवारण हेतु द्वादशी व्रत का अनुष्ठान किया है। विद्वानों ने इस व्रत को परम पुण्यदायक व्रत कहा है।

भविष्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार इस द्वादशी का संयोग मूल नक्षत्र अथवा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से होने पर तिल द्वादशी नामक व्रत का पालन किया जाता है। पुराण में उल्लेख प्राप्त होता है कि तिल द्वादशी व्रत करने से मनुष्य किसी भी जन्म में अन्ध, बधिर, कुष्ठी आदि नहीं होता तथा सदैव आरोग्यवान रहता है।

इस व्रत की विधि ज्ञात करने हेतु पौष शुक्ल द्वादशी को मनायी जाने वाली कूर्म द्वादशी की विधि का अवलोकन करें।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation