devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2017 हनुमान जयन्ती का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2017 हनुमान जन्मोत्सव

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
हनुमान जन्मोत्सव
10वाँ
अप्रैल 2017
Monday / सोमवार
माता अञ्जना और पिता केसरी के साथ बाल हनुमान
Bal Hanuman with Anjana and Kesari

हनुमान जयन्ती पूजा का समय

हनुमान जयन्ती सोमवार, अप्रैल 10, 2017 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 09, 2017 को 09:53 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - अप्रैल 10, 2017 को 11:08 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2017 हनुमान जयन्ती

हनुमान जयन्ती चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। हनुमान, जिन्हें वानर भगवान के रूप में भी जाना जाता है, इस दिन उनका जन्म हुआ था। हनुमान जी के जन्म दिवस को हनुमान जयन्ती के रूप में मनाया जाता है।

भक्तगण अपनी स्थानीय मान्यताओं एवं कैलेण्डर के आधार पर वर्ष में भिन्न-भिन्न समय पर हनुमान जयन्ती का त्यौहार मनाते हैं। उत्तर भारतीय राज्यों में चैत्र पूर्णिमा की हनुमान जयन्ती सर्वाधिक लोकप्रिय है।

अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मन्दिर में दीवाली पूजा से एक दिन पूर्व अर्थात् पूर्णिमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। भारत के कुछ क्षेत्रों, विशेषतः गुजरात आदि में इसे दिवाली हनुमान पूजा के नाम से जाना जाता है। इस दिन काली चौदस नामक पर्व भी मनाया जाता है।

आन्ध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में, हनुमान जयन्ती 41 दिनों तक मनायी जाती है, जो चैत्र पूर्णिमा से प्रारम्भ होती है तथा वैशाख माह में कृष्ण पक्ष के दौरान दसवें दिन समाप्त होती है। आन्ध्र प्रदेश में भक्त चैत्र पूर्णिमा पर 41 दिनों की दीक्षा आरम्भ करते हैं तथा हनुमान जयन्ती के दिन इसका समापन करते हैं।

तमिलनाडु में, हनुमान जयन्ती को हनुमथ जयन्ती के नाम से जाना जाता है और मार्गशीर्ष अमावस्या के दौरान मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेण्डर में तमिल हनुमान जयन्ती जनवरी या दिसम्बर माह में आती है।

कर्णाटक में, मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को हनुमान जयन्ती मनाई जाती है। इस शुभ दिन को हनुमान व्रतम के नाम से जाना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। हनुमान जयन्ती के दिन मन्दिरों में प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता है और यह आयोजन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाते हैं।

हनुमान, भगवान राम एवं सीता माता के अनन्य भक्त हैं, इन्हें आञ्जनेय के नाम से भी जाना जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation