श्रावण माहात्म्य की कथायें, भगवान शिव की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु की जाती है।
श्रावण मास में कोई भी दिन शून्य अर्थात उपवास रहित नहीं होता। सावन माह की सभी तिथियाँ विनाश के देवता अर्थात भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये, उपवास और तपस्या के लिये, अति उत्तम हैं। इस माह में सप्ताह के दिनों में उपवास रखने को भी उचित महत्त्व दिया जाता है।
श्रावण शिवरात्रि, रक्षा बन्धन, नाग पञ्चमी तथा मंगला गौरी व्रत सहित श्रावण माह के सभी त्यौहारों की सूचि प्रदान की गयी है। श्रावण माह मुख्यतः भगवान शिव की आराधना को समर्पित माना जाता है।
श्रावण मास में पड़ने वाले सभी सोमवार भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिये, उपवास के लिये अत्यधिक शुभ माने जाते हैं और इन्हें श्रावण सोमवार के नाम से जाना जाता है। अधिकांश राज्य, क्षेत्रीय कैलेण्डर का पालन करते हैं, जिसके कारण सावन सोमवार के दिनों में 2 सप्ताह का अन्तर हो सकता है।
उत्तर भारत में, श्रावण के पवित्र महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। उत्तर भारत में हिन्दी क्षेत्र को छोड़कर, शेष भारत में श्रावण सावन शिवरात्रि के एक या दो दिन पश्चात् आरम्भ होता है।