devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2017 बुध प्रदोष व्रत का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2017 बुध प्रदोष व्रत

Location
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
बुध प्रदोष व्रत
5वाँ
जुलाई 2017
Wednesday / बुधवार
भगवान शिव देवी पार्वती के साथ नृत्य करते हुये
Lord Shiva dancing with Goddess Parvati

बुध प्रदोष

बुध शुक्ल प्रदोष व्रत बुधवार, जुलाई 5, 2017 को
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 08:09 पी एम से 10:04 पी एम
अवधि - 01 घण्टा 55 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 08:09 पी एम से 10:04 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 05, 2017 को 02:22 पी एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - जुलाई 06, 2017 को 04:45 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2017 बुध प्रदोष

प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है।

जब प्रदोष का दिन बुधवार को पड़ता है, तो इसे बुध प्रदोष के नाम से जाना जाता है। भगवान शिव की प्रसन्नता हेतु बुध प्रदोष व्रत किया जाता है। बुधवार के दिन का शासक बुध ग्रह होता है। अतः बुधवार को आने वाला प्रदोष व्रत बुद्धि, वाणी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु लाभकारी माना जाता है। बुध प्रदोष का व्रत करने से व्यक्ति को मेधा शक्ति, व्यवहार कुशलता तथा वाक् कौशल में वृद्धि होती है।

ज्योतिष शास्त्र में भी बुध प्रदोष व्रत को अत्यन्त उपयोगी माना गया है। बुद्ध ग्रह से सम्बन्धित अशुभ योगों के निवारण हेतु जातक को बुध प्रदोष व्रत करने का सुझाव दिया जाता है। बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क, सम्वाद, गणित, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। इसीलिये विद्यार्थियों एवं व्यापारियों के लिये यह व्रत विशेष रूप से फलदायक होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation