devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2023 शुक्र प्रदोष व्रत का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2023 शुक्र प्रदोष व्रत

Location
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
शुक्र प्रदोष व्रत
10वाँ
नवम्बर 2023
Friday / शुक्रवार
भगवान शिव देवी पार्वती को मोतियों की माला पहनाते हुये
Lord Shiva Adorning Goddess Parvati with Necklace

शुक्र प्रदोष

शुक्र कृष्ण प्रदोष व्रत शुक्रवार, नवम्बर 10, 2023 को
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 04:51 पी एम से 07:33 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 42 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 04:51 पी एम से 07:33 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 09, 2023 को 11:05 पी एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - नवम्बर 11, 2023 को 12:27 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2023 शुक्र प्रदोष

प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है।

जब प्रदोष का दिन शुक्रवार को पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष के नाम से जाना जाता है। शुक्र प्रदोष व्रत सौन्दर्य, भोग, वैवाहिक सुख तथा धन-सम्पदा की प्राप्ति हेतु किया जाता है। यह व्रत स्त्रियों के लिये विशेष रूप से कल्याणकारी है। इस व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है तथा घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

धर्मग्रन्थों में भगवान शिव को समस्त ग्रहों का अधिपति कहा गया है। अतः शुक्र प्रदोष का व्रत करने से शुक्र ग्रह से सम्बन्धित समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है। नियम एवं निष्ठापूर्वक यह व्रत करने से जीवन में धन-वैभव का आगमन होता है तथा प्रणय जीवन में सुख प्राप्त होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation