devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 दीवाली पूजा, दीपावली पूजा कैलेण्डर लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2026 दीवाली पूजा कैलेण्डर

iOS Shubh Diwali AppAndroid Shubh Diwali App
दीवाली पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, चालीसा आदि के लिए शुभ दीवाली ऐप इनस्टॉल करें

दीपावली का दिन 1

दीपावली का दिन 3

दीपावली का दिन 6

2026 दीवाली कैलेण्डर, दीपावली पूजा कैलेण्डर

Goddess Lakshmi

दीवाली जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, वर्ष का सर्वाधिक प्रसिद्ध त्योहार है। दीवाली एक पाँच दिवसीय उत्सव है, जो धनतेरस से आरम्भ होता है तथा भैया दूज पर समाप्त होता है। हालाँकि, महाराष्ट्र में दीपावली उत्सव धनतेरस से एक दिन पूर्व, गोवत्स द्वादशी से आरम्भ हो जाता है, जबकि गुजरात में यह उत्सव धनतेरस से दो दिन पूर्व, अग्यारस से प्रारम्भ होकर लाभ पञ्चमी पर सम्पन्न होता है।

इन पाँच दिनों के दीवाली उत्सव में विभिन्न अनुष्ठानों का पालन किया जाता है और देवी लक्ष्मी के साथ-साथ अनेक अन्य देवी-देवताओं की पूजा भी की जाती है। हालाँकि, दीवाली पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण देवी होती हैं। पाँच दिनों के दीवाली उत्सव में अमावस्या का दिन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण दिन होता है तथा इसे लक्ष्मी पूजा, लक्ष्मी-गणेश पूजा एवं दीवाली पूजा के नाम से जाना जाता है।

दीवाली पूजा केवल परिवारों में ही नहीं, अपितु कार्यालयों में भी की जाती है। पारम्परिक हिन्दु व्यवसायियों के लिये दीवाली पूजा का दिन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होता है। इस दिन स्याही की बोतल, कलम और नये बही-खातों की पूजा की जाती है। दावात और लेखनी पर देवी महाकाली की पूजा कर दावात और लेखनी को पवित्र किया जाता है और नये बही-खातों पर देवी सरस्वती की पूजा कर बही-खातों को भी पवित्र किया जाता है।

दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजा करने के लिये सर्वाधिक शुभ समय सूर्यास्त के पश्चात् का होता है। सूर्यास्त के उपरान्त के समय को प्रदोष कहा जाता है। प्रदोष के समय व्याप्त अमावस्या तिथि दीवाली पूजा के लिये विशेष महत्त्वपूर्ण होती है। अतः दीवाली पूजा का दिन अमावस्या एवं प्रदोष के इस योग पर ही निर्धारित किया जाता है। इसीलिये प्रदोष काल का मुहूर्त लक्ष्मी पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है तथा यदि यह मुहूर्त एक घटी के लिये भी उपलब्ध हो तो भी इसे पूजा के लिये प्राथमिकता दी जानी चाहिये।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation