devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

नरक चतुर्दशी | रूप चतुर्दशी

DeepakDeepak

नरक चतुर्दशी

iOS Shubh Diwali AppAndroid Shubh Diwali App
दीवाली पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, चालीसा आदि के लिए शुभ दीवाली ऐप इनस्टॉल करें

नरक चतुर्दशी

नरक चतुर्दशी का पर्व दीपावली उत्सव के अन्तर्गत आने वाला एक महत्त्वपूर्ण दिन है। अधिकांश वर्षों में यह लक्ष्मी पूजा से एक दिन पहले मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी, दीवाली के समय लक्ष्मी पूजा के पश्चात दूसरा सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण दिन है। इसीलिये, विशेषतः उत्तर भारतीय राज्यों में, नरक चतुर्दशी के दिन को छोटी दीपावली के रूप में भी जाना जाता है।

Lord Krishna slaying demon Narakasura

तमिल नाडु सहित अधिकांश दक्षिण भारतीय राज्यों में छोटी दीपावली को दीपावली के रूप में मनाया जाता है तथा यह दीपावली के उत्सव का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण दिन होता है।

नरक चतुर्दशी की उत्पत्ति | महत्त्व

नरक चतुर्दशी का पर्व इस दिन भगवान कृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर के वध के उपलक्ष में मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी की किंवदन्तियों के अनुसार, भगवान कृष्ण ने ब्रह्म मुहूर्त में राक्षस नरकासुर का वध करने के पश्चात स्वयं तेल से स्नान किया था। इसीलिये, इस दिन सूर्योदय से पूर्व तेल से स्नान करना महत्त्वपूर्ण माना जाता है, जिसे अभ्यङ्ग स्नान कहा जाता है।

नरक चतुर्दशी देवी-देवता

नरक चतुर्दशी तिथि एवं समय

नरक चतुर्दशी का दिन चन्द्र कैलेण्डर के आधार पर निर्धारित किया जाता है। जिस दिन ब्रह्म मुहूर्त के समय चतुर्दशी तिथि प्रचलित होती है, उस दिन को नरक चतुर्दशी माना जाता है। सूर्योदय से ठीक पहले के लगभग एक घण्टा साठ मिनट का समय ब्रह्म मुहूर्त के नाम से जाना जाता है।

पूर्णिमान्त हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार -
कार्तिक (8वें माह) की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी (14वाँ दिन)

अमान्त हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार -
आश्विन (7वें माह) की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी (14वाँ दिन)

नरक चतुर्दशी के क्रिया-कलाप

  • प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में तेल स्नान
  • महाराष्ट्र में अभ्यङ्ग स्नान
  • नवीन वस्त्र धारण करना
  • मिट्टी के दीप प्रज्वलित करना
  • अग्निक्रीडा, अर्थात पटाखों से खेलना

नरक चतुर्दशी की क्षेत्रीय भिन्नता

  • उत्तर भारत में नरक चतुर्दशी
    उत्तर भारत में नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को रूप चौदस और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।
  • तमिल नाडु में नरक चतुर्दशी
    दक्षिण भारतीय राज्यों विशेषकर तमिल नाडु और कर्णाटक में नरक चतुर्दशी को दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
  • महाराष्ट्र में नरक चतुर्दशी
    नरक चतुर्दशी का दिन महाराष्ट्र में अभ्यङ्ग स्नान के रूप में जाना जाता है।

नरक चतुर्दर्शी के समान अन्य त्यौहार

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation