devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2025 भीष्म द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2025 भीष्म द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
भीष्म द्वादशी
8वाँ
फरवरी 2025
Saturday / शनिवार
गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु
Lord Vishnu on Garuda

भीष्म द्वादशी समय

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार जब सूर्योदय के समय एकादशी हो, तदुपरान्त क्षययुक्त द्वादशी हो तथा अगले दिन पुनः सूर्योदय में त्रयोदशी हो, अर्थात् एक ही दिन एवं रात्रि में तीन तिथियों का स्पर्श होने पर त्रिस्पर्शा द्वादशी मनायी जाती है। अधिक पढ़ें...

भीष्म द्वादशी शनिवार, फरवरी 8, 2025 को
9वाँ फरवरी को, द्वादशी पारण समय - 06:44 से 08:53
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 08, 2025 को 06:45 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - फरवरी 08, 2025 को 29:55+ बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

भीष्म द्वादशी 2025

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि भीष्म द्वादशी के रूप में मनायी जाती है। इस द्वादशी को आमलकी द्वादशी, सन्तान द्वादशी तथा वराह द्वादशी आदि नामों से भी जाना जाता है। भक्तिपूर्वक माघ शुक्ल द्वादशी का व्रत करने वाला मनुष्य इस लोक में जनता का स्वामी एवं समस्त प्रकार की सम्पत्तियों का अधिकारी हो जाता है तथा अन्त समय में भगवान विष्णु की समता को प्राप्त होता है।

निर्णयसिन्धु का कथन है - "माघ शुक्ल द्वादशी भीष्म द्वादशी होती है। हेमाद्रि में पद्मपुराण के वाक्य द्वारा भी इसका वर्णन किया गया है। यह भीष्म द्वादशी अत्यन्त शुभ तथा सभी पापों को हरने वाली है। यह द्वादशी पूर्वविद्धा ग्रहण करनी चाहिये।"

पद्मपुराण एवं मत्स्यपुराण में भीम द्वादशी नामक व्रत का उल्लेख प्राप्त होता है। इस व्रत का अनुष्ठान माघ शुक्ल दशमी से प्रारम्भ होता है तथा तीन दिवस तक किया जाता है। भीम द्वादशी व्रत को कल्याणिनी व्रत के नाम से भी वर्णित किया गया है। पद्मपुराण में शुक्ल अथवा कृष्ण पक्ष का उल्लेख नहीं है किन्तु मत्स्यपुराण में स्पष्टतः माघ शुक्ल द्वादशी को भीम द्वादशी कहा गया है।

हालाँकि नारदपुराण एवं भविष्यपुराण में यह उल्लेख प्राप्त होता है कि माघ शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान माधव की पूजा-अर्चना करनी चाहिये। भगवान विष्णु के विभिन्न पवित्र नामों में एक नाम माधव भी है। अतः इस द्वादशी को माधव द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।

माघ शुक्ल द्वादशी व्रत पूजा विधि

नारदपुराण में वर्णित माघ शुक्ल द्वादशी व्रत विधान के अनुसार इस दिन मनुष्य को उपवास करते हुये एक सेर दुग्ध से भगवान माधव का अभिषेक करना चाहिये। तदुपरान्त नमस्ते माधवाय। मन्त्र से अग्नि में आठ बार घी की आहुति प्रदान करें। अनन्तर एकाग्रचित्त होकर गन्ध, पुष्प तथा अक्षत् आदि से तीनों समय श्रद्धापूर्वक भगवान माधव का पूजन करते हुये रात्रिकाल में जागरण करें।

प्रातःकाल यथावश्यक नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पुनः भगवान माधव की पूजा-अर्चना करें। अन्ततः पापों से मुक्ति प्राप्त करने हेतु वस्त्र एवं दक्षिणा सहित एक सेर तिल ब्राह्मण को दान करें। दान करते समय निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये प्रार्थना करें -

माधवः सर्वभूतात्मा सर्वकर्मफलप्रदः।
तिलदानेन महता सर्वान् कामान् प्रयच्छतु॥

भावार्थ - "हे सम्पूर्ण कर्मों का फल प्रदान करने वाले भगवन्! हे समस्त भूतों के आत्मा भगवान लक्ष्मीपति! मेरे द्वारा किये गये तिल के इस महादान से प्रसन्न होकर मेरी समस्त कामनाओं की पूर्ति करें।"

उपरोक्त मन्त्र द्वारा श्रद्धापूर्वक ब्राह्मण को तिलदान करके भगवान माधव का ध्यान करते हुये सामर्थ्यानुसार ब्राह्मणों को भोजन करायें। नारदपुराण में श्रीसनकजी कहते हैं कि, "इस प्रकार विधिपूर्वक भक्ति-भाव से तिलदान युक्त व्रत करने वाले मनुष्य को सौ वाजपेय यज्ञों का सम्पूर्ण फल प्राप्त होता है।"

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation