devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2028 रामलक्ष्मण द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2028 रामलक्ष्मण द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
रामलक्ष्मण द्वादशी
3वाँ
जून 2028
Saturday / शनिवार
गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु
Lord Vishnu on Garuda

राम लक्ष्मण द्वादशी समय

राम लक्ष्मण द्वादशी शनिवार, जून 3, 2028 को
4वाँ जून को, द्वादशी पारण समय - 05:40 ए एम से 08:32 ए एम
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - जून 03, 2028 को 04:55 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - जून 04, 2028 को 02:59 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

रामलक्ष्मण द्वादशी 2028

हिन्दु धर्म ग्रन्थों में द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु माने जाते हैं। भगवान श्रीहरि की कृपा एवं भक्ति की प्राप्ति हेतु द्वादशी तिथि को अनिवार्य रूप से भगवान विष्णु का विधिवत पूजन करना चाहिये। पौराणिक ग्रन्थों में द्वादशी तिथि का व्रत भोग एवं मोक्ष दोनों के लिये ही प्रभावी माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु तथा उनके अवतारों के विग्रह का, शङ्ख में गौदुग्ध एवं गङ्गाजल का मिश्रण लेकर अभिषेक किया जाता है तथा तुलसी दलों से उनका अर्चन किया जाता है। इस दिन ब्राह्मण भोजन कराना भी महापुण्यशाली माना जाता है। महाभारत एवं पद्मपुराण आदि धर्मग्रन्थों में प्रत्येक मास की द्वादशी तिथि का भिन्न-भिन्न महत्त्व वर्णित किया गया है।

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को रामलक्ष्मण द्वादशी कहा जाता है। राम-लक्ष्मण द्वादशी के दिन भगवान राम एवं भगवान विष्णु का विधिवत पूजन करने से सम्पूर्ण अभीष्ट सिद्ध होते हैं तथा विष्णुलोक की प्राप्ति होती है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, जो लोग निःसन्तान हैं, उन्हें इस व्रत से श्रेष्ठ सन्तान की प्राप्ति होती है।

भारत के पूर्वी प्रदेशों, विशेष रूप से उड़ीसा एवं बंगाल के वैष्णव समुदाय में रामलक्ष्मण द्वादशी को चम्पा द्वादशी के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीजगन्नाथ को चम्पा के पुष्पों का शृङ्गार अति प्रिय है। इसीलिये ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को भगवान को विशेष रूप से चम्पा के पुष्पों और पत्रों का सुन्दर शृङ्गार अर्पित किया जाता है। भगवान को अर्पित की जाने वाली माला, कङ्गन तथा उनके श्रीचरणों के कड़े भी चम्पा से ही बनाये जाते हैं।

श्रीवाराहपुराण में ऋषि दुर्वासा ने सत्यताप नामक ऋषि को इस द्वादशी के व्रत की विधि और माहात्म्य का उपदेश किया था।

रामलक्ष्मण द्वादशी व्रत एवं पूजा विधि

सर्वप्रथम प्रातःकाल शीघ्र उठकर स्नान ध्यान करके व्रत का सङ्कल्प लें। तत्पश्चात् चन्दन एवं चम्पा अथवा अन्य सुगन्धित पुष्पों से भगवान श्रीविष्णु जी की अष्टाङ्ग पूजा करें।

  • ॐ रामाभिरामाय नमः - दोनों चरणों का पूजन करें।
  • ॐ त्रिविक्रमाय नमः - कटि प्रदेश का पूजन करें।
  • ॐ धृतविश्वाय नमः - उदर प्रदेश का पूजन करें।
  • ॐ संवत्सराय नमः - हृदय प्रदेश का पूजन करें।
  • ॐ संवर्तकाय नमः- कण्ठ प्रदेश का पूजन करें।
  • ॐ सर्वास्त्रधारिणे नमः - भुजाओं का पूजन करें।
  • ॐ पाञ्चजन्याय नमः - शङ्ख का पूजन करें।
  • ॐ सुदर्शनचक्राय नमः - चक्र का पूजन करें।
  • ॐ सहस्रशिरसे नमः - शिरः प्रदेश का पूजन करें।

तत्पश्चात् विधिवत एक कलश स्थापित करके उसे वस्त्र से आच्छादित करके, उसके ऊपर भगवान श्रीराम एवं श्रीलक्ष्मण की यथासम्भव एक सुवर्णमयी प्रतिमा रखकर भक्तिपूर्वक षोडशोपचार पूजन करें। तदुपरान्त तपोनिष्ठ ब्राह्मण को भोजन करवायें। अगले दिन प्रातः अर्थात् त्रयोदशी तिथि को कलश सहित मूर्ति ब्राह्मण को दान कर दें।

रामलक्ष्मण द्वादशी व्रत का माहात्म्य

ऋषि दुर्वासा कहते हैं कि, इस व्रत के ही प्रभाव से राजा दशरथ को श्रीहरि, पुत्र रूप में प्राप्त हुये। महर्षि वशिष्ठ के परामर्श के अनुसार, महाराज दशरथ ने इस व्रत को किया था। जिसके फलस्वरूप भगवान आदिनारायण, भगवान राम, लक्ष्मण जी, भरत जी एवं शत्रुघ्न जी सहित पुत्र रूप में महाराज दशरथ के यहाँ प्रकट हुये। इसीलिये यह व्रत श्रेष्ठ सन्तान प्राप्ति के लिये महत्त्वपूर्ण माना गया है।

इस व्रत का पारलौकिक महत्त्व यह है कि, जब तक इन्द्र एवं सम्पूर्ण देवता स्वर्गलोक में निवास करते हैं, तब तक इस व्रत को करने वाला स्वर्ग के विविध भोगों को भोगता है तथा वहाँ की अवधि समाप्त होने पर पुनः मृत्युलोक में आकर सौ यज्ञ करने वाला राजा होता है। वहीं जो इस व्रत को निष्काम भाव से करता है, उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं तथा वह श्रीहरि का दुर्लभ कैवल्य मोक्ष पद प्राप्त कर लेता है, जो स्वच्छ एवं सनातन है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation