Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

फाल्गुन माह त्यौहार हिन्दु कैलेण्डर के लिए

DeepakDeepak

फाल्गुन त्यौहार


फाल्गुन त्यौहार

फाल्गुन माह हिन्दु कैलेण्डर में बारहवाँ चन्द्र महीना है।

हिन्दु कैलेण्डर में, चन्द्र मास के प्रारम्भ को चिह्नित करने के दो नियम अमान्त एवं पूर्णिमान्त हैं। पूर्णिमान्त में, मास का प्रारम्भ पूर्णिमा के अगले दिन से होता है, पूर्णिमान्त पर आधारित पञ्चांग को पूर्णिमान्त कैलेंडर या पूर्णिमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है। अमान्त में, मास का प्रारम्भ अमावस्या के अगले दिन से होता है, अमान्त पर आधारित पञ्चांग को अमान्त कैलेंडर या अमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है।

फाल्गुन त्यौहारों की सूची

फाल्गुन त्यौहारों की सूची

  1. विजया एकादशी - पूर्णिमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण एकादशी तथा अमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विजय श्री प्राप्त होती है।
  2. महा शिवरात्रि - महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मध्यरात्रि में भगवान शिव, लिङ्ग के रूप में प्रकट हुये थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि के चारों प्रहर में भगवान शिव का पूजन किया जाता है। प्रस्तुत लेख में महाशिवरात्रि हेतु निशिता काल मुहूर्त दिया गया है।
  3. फुलैरा दूज - हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष द्वितीया को फुलेरा दूज के रूप में जाना जाता है। फुलेरा दूज का पर्व ब्रज क्षेत्र में, विशेषतः मथुरा-वृन्दावन में अत्यन्त हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व वसन्त पञ्चमी तथा होली उत्सव के मध्य आता है।
  4. आमलकी एकादशी - हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। आमलकी एकादशी महाशिवरात्रि एवं होली के मध्य में आती है। इस एकादशी व्रत में भगवान विष्णु के पूजन सहित आँवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना भी की जाती है।
  5. होलिका दहन - उक्त लेख में भद्रा पूँछ एवं भद्रा मुख के समय सहित होलिका दहन का मुहूर्त प्रदान किया गया है। होलिका दहन की पूर्व सन्ध्या पर राक्षस हिरण्यकशिपु की बहन राक्षसी होलिका के दहन के उपलक्ष्य में विशाल अग्नि दहन किया जाता है।
  6. होली - होली हिन्दुओं द्वारा मनाये जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय त्यौहारों में से एक है प्रत्येक वर्ष अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली को रंगोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। होली के अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation