devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

देवी भैरवी - दस महाविद्या में पाँचवीं देवी

DeepakDeepak

देवी भैरवी

देवी भैरवी

भैरवी दस महाविद्या देवियों में से पाँचवी देवी हैं। देवी का यह भैरवी स्वरूप अत्यन्त वीभत्स्य एवं भयङ्कर है, जो देवी काली के समान है। देवी भैरवी, भगवान भैरव की अर्धाङ्गिनी हैं, जो भगवान शिव का विनाशकारी रौद्र रूप हैं।

Goddess Bhairavi
देवी भैरवी

भैरवी उत्पत्ति

भैरवी को दुर्गा सप्तशती में चण्डी के नाम से वर्णित किया गया है, जिन्होंने चण्ड-मुण्ड नामक दो दैत्यों का वध किया था। हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भैरवी जयन्ती मनायी जाती है।

भैरवी स्वरूप वर्णन

देवी भैरवी को दो भिन्न-भिन्न स्वरूपों के साथ चित्रित किया जाता है। देवी भैरवी का एक स्वरूप देवी काली के समान है। देवी को श्मशान में एक बिना सिर वाले शव के ऊपर विराजमान दर्शाया गया है। उनकी चार भुजायें हैं, जिनमें वह तलवार, त्रिशूल तथा राक्षस का कटा हुआ मस्तक लिये हुये हैं तथा उनकी चौथी भुजा अभय मुद्रा में है, जो भक्तों को अभय दान देती है।

एक अन्य स्वरूप में देवी भैरवी को देवी पार्वती के समान दर्शाया जाता है। इस स्वरूप में देवी भैरवी सहस्रों उगते सूर्य के प्रकाश से दीप्तिमान प्रतीत होती हैं। देवी भैरवी चतुर्भुज रूप में विराजमान रहती हैं। वह दो हाथों में पुस्तक तथा माला धारण करती हैं तथा उनकी शेष दो भुजायें अभय मुद्रा एवं वरद मुद्रा में रहती हैं। देवी कमल पुष्प के ऊपर सुशोभित रहती हैं।

भैरवी साधना

भैरवी साधना आसुरी शक्तियों एवं शारीरिक दुर्बलताओं से मुक्ति प्राप्त करने हेतु की जाती है। सुयोग्य-सुन्दर जीवनसाथी, सफल प्रेम विवाह एवं शीघ्र विवाह हेतु भी देवी की पूजा-आराधना की जाती है।

भैरवी मूल मन्त्र

ॐ ह्रीं भैरवी कलौं ह्रीं स्वाहा॥

अन्य भैरवी मन्त्रों की सूचि

भैरवी यन्त्र

भैरवी यन्त्र

भैरवी अष्टोत्तर शतनामावली

देवी भैरवी के 108 नाम


Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation