devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

वैदिक ज्योतिष वार्षिक राशिफल - होरोस्कोप

DeepakDeepak

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल - 2026
Mesha Rashi
मेष (2026)
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण के प्रभाव में रहेंगे। जिसके कारण मानसिक चिन्ता और तनाव जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। शुरुआती तीन महीने के दौरान राशि स्वामी की मजबूत स्थिति के कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। अप्रैल माह से मई के दौरान राशि स्वामी के अस्त होने और छठे भाव के पीड़ित होने के कारण थायराइड और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती है। जून 21 से अगस्त 12 के बीच दाँतों में भी कुछ परेशानियाँ और सर्जरी आदि हो सकते हैं।
Mesha Rashi
Mesha (2026)
Health: In 2026, you will remain under the influence of the first phase of Shani's Sade Sati. Due to this, you may suffer from mental health issues like anxiety and stress. Your health will be good in the first three months of the year due to the strong position of your Rashi's Lord. But you may be fearful about the possibility of some disease. Between April and May, thyroid and allergy-related problems may increase due to Rashi's Lord getting combust and the sixth house getting afflicted during this period. Between June 21 and August 12, you might suffer from dental infections and may need surgery.
Vrishabha Rashi
वृषभ (2026)
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का समाधान प्राप्त हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। शनि की दृष्टि आपकी राशि में होने से आलस्य का अनुभव करते रहेंगे। जीवनशैली में उतार-चढ़ाव के कारण शुगर जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। आपकी राशि से दूसरे भाव पर गोचर कर रहे गुरु आपके आयुष्य की रक्षा करेंगे। जिसके कारण आप अत्यन्त संवेदनशील भी हो सकते हैं। किन्तु जून 2 के बाद कान में कुछ समस्या होने की सम्भावना अवश्य है।
Vrishabha Rashi
Vrishabha (2026)
Health: In 2026, you might get rid of many health-related issues. Make efforts to boost your immunity. Shani's aspect on your Rashi will make you lethargic. Disorderly lifestyle may cause diseases like diabetes. Brihaspati transit into the second house from your Rashi will protect you from any undesirable event. You may also become a little sensitive due to this transit. After June 2, you may suffer from some ear-related problems.
Mithuna Rashi
मिथुन (2026)
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में वक्री गुरु आपकी राशि पर रहेंगे जिसके कारण आपको सेहत को हलके में नहीं लेना चाहिये। अपनी जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना होगा। नाक-कान-गले की समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। यदि किसी प्रकार के नशे का सेवन करते हैं तो आपको अत्यधिक ध्यान देना होगा। पञ्चम भावस्थ राहु के कारण उदर सम्बन्धी विकार जन्म ले सकते हैं। पित्त जनित व्याधियों की सम्भावना बन सकती है।
Mithuna Rashi
Mithuna (2026)
Health: At the beginning of the year, retrograde Brihaspati will be in your Rashi, and due to this transit, you must not be careless about your health and wellbeing. You will need to discipline your daily routine. You may suffer from ear, nose, throat (ENT) related problems. If you are addicted to any kind of intoxication, then you will need to be very careful about your health. Due to Rahu's placement in your fifth house, abdominal disorders may trouble you. There is also the possibility of Pitta (bile)-related disorders.
Karka Rashi
कर्क (2026)
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। बृहस्पति आपके छठे भाव में दृष्टि डालते रहेंगे। कब्ज और घुटनों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। लेकिन किसी तरह की बड़ी समस्या के योग नहीं दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आपको प्राप्त हो सकता है। अगस्त महीने के आसपास वाहन दुर्घटना हो सकती है। आर्थराइटिस और कब्ज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जनवरी और जून में स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। देर रात तक जागने की आदत है तो उसे सुधार लें।
Karka Rashi
Karka (2026)
Health: At the beginning of the year, Brihaspati’s transit into your twelfth house may cause some minor health issues. Brihaspati will have its aspect on your sixth house. Constipation and knee-related problems may aggravate. But, there is no possibility of any major ailment. Between June and October, you might get rid of many health-related issues. There are chances of a road accident around August. Those who suffer from arthritis and constipation must take special care of their health. Your health might not be good during January and June. If you are a late sleeper, then change your habit.
Simha Rashi
सिंह (2026)
स्वास्थ्य: आपकी राशि इस वर्ष भी शनि की ढैया के प्रभाव में रहेगी। जिसके प्रभाव से कुछ पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालाँकि यदि आप लापरवाही नहीं करते हैं तो आप अत्यन्त स्वस्थ रहेंगे। बवासीर और कब्ज के रोगियों को अपने खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान देना चाहिये। आर्थराइटिस और गाउट से सम्बन्धित रोग भी इस वर्ष अचानक से आपको परेशान कर सकते हैं। मार्च, जून और दिसम्बर माह सेहत को लेकर अधिक सुखद नहीं रहेगा।
Simha Rashi
Simha (2026)
Health: Your Rashi will remain under the influence of Shani's Dhaiya, i.e. a 2.5-year malefic period of Shani this year also. Due to this influence, some old diseases may trouble you again. However, your health will be mostly favorable if you remain cautious. Those who suffer from piles and constipation should take a healthy diet and follow a disciplined daily routine. Arthritis and gout-related problems may suddenly attack you. March, June and December will be unfavorable for your health.
Kanya Rashi
कन्या (2026)
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपकी राशि से द्वादश भाव में केतु का प्रत्यक्ष प्रभाव रहेगा। यदि आपको पहले से कोई बीमारी है तो इस वर्ष आपको अधिक सावधान रहना चाहिये। राहु आपको अचानक अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है। किन्तु बृहस्पति के कारण आप सकारात्मक बने रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही आपको समस्या हो सकती है। वर्ष के अन्तिम दो महीनों के दौरान बृहस्पति आपकी राशि से द्वादश भाव में रहने से कफ बिगड़ सकता है। यदि आपको किसी बीमारी को लेकर शंका है तो चिकित्सीय सलाह लें साथ ही आपको जाँच भी अवश्य करा लेनी चाहिये। यह वर्ष पेट में गम्भीर इन्फेक्शन के संकेत दे रहा है। इसीलिये सावधानी रखने में चूक न करें।
Kanya Rashi
Kanya (2026)
Health: In 2026, Ketu will directly influence the twelfth house from your Rashi. Even if you are not suffering from any disease, you must remain extremely careful about your health this year. Rahu may cause sudden health issues which may need immediate medical attention. However, Brihaspati will keep you mentally positive. There might be some health issues at the beginning of the year. During the last two months of the year, Brihaspati will transit into the twelfth house from your Rashi and this might worsen cough-related problems. If you are doubtful about any disease, then consult with a good doctor and get the tests done to remove any doubt. There is also a possibility of severe infection in your stomach. So, be very careful about your health.
Tula Rashi
तुला (2026)
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु वक्री रहेगा जो स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायराइड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। जुलाई माह के दौरान बृहस्पति की छठे भाव में दृष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष अत्यन्त आवश्यक है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगस्त-सितम्बर का समय हृदय रोगियों के लिये ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
Tula Rashi
Tula (2026)
Health: At the beginning of the year, Brihaspati will be retrograde, which is not favorable for health matters. Female natives may face thyroid-related problems. Therefore, pay attention to your diet and lifestyle. During July, Brihaspati's aspect on the sixth house has the potential to trigger a recurrence of an old illness. Practicing pranayama and maintaining a balanced daily routine will be extremely important for you this year. Your health will improve after October. The months of August and September are not favorable for people with heart conditions. You should be careful while driving during this period.
Vrishchika Rashi
वृश्चिक (2026)
स्वास्थ्य: इस वर्ष राहु-केतु दशम और चतुर्थ भाव पर गोचर करते रहेंगे। इसके कारण आपको बीमारियों से परेशान होना पड़ सकता है। मार्च के महीने में सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। फेफड़े सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अगस्त-सितम्बर के महीने में पेट दर्द की शिकायत होगी। अपनी दिनचर्या में प्राणायाम और योग को अवश्य सम्मिलित करें। यदि कोई पुरानी बीमारी है तो आपको इलाज ठीक तरह से लेना चाहिये। नवम्बर के आसपास घुटनों का दर्द परेशान करेगा। गुरु का सिंह राशि में गोचर पुराने रोगों को दोबारा उभार सकता है।
Vrishchika Rashi
Vrishchika (2026)
Health: In 2026, Rahu and Ketu will transit into the tenth house and the fourth house. This transit will be unfavorable for your health. In March, you may face some health-related issues. There is a possibility of lungs-related ailments. In August and September, you might suffer from abdominal pain. You must perform Yoga and Pranayama daily. If you already suffer from any disease, then take proper treatment to cure it. Around November, knee pain may trouble you. Brihaspati’s transit into Simha may cause old diseases to reoccur.
Dhanu Rashi
धनु (2026)
स्वास्थ्य: इस वर्ष शनि आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। जिसके कारण आपके ऊपर ढैया का प्रभाव रहेगा। पेट दर्द की शिकायत बढ़ने की सम्भावना बन रही है। मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि पर दृष्टि डालते रहेंगे। जिसके कारण आपको बीमारियों से राहत मिलेगी। जून से सितम्बर के बीच बवासीर के रोगियों को कष्ट देगा। इस दौरान आपको विद्युत उपकरणों से भी बचना चाहिये। इस वर्ष आपको भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपको उत्तम स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
Dhanu Rashi
Dhanu (2026)
Health: In 2026, Shani will transit your fourth house. Due to this transit, you will be under the influence of Shani's Dhaiya. Abdominal pain related problems may increase. Those who suffer from mental health issues may see their conditions aggravating this year. At the beginning of the year, Brihaspati will have its aspect on your Rashi. This will give you relief from health problems. The period between June and September will be unfavorable for those who suffer from piles-related problems. During this time, carefully use electric equipment. This year, remain cautious about the hygiene and quality of your food. The year end will be favorable for your health.
Makara Rashi
मकर (2026)
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में गुरु के षष्ठम् भाव में गोचर के कारण पीलिया जैसे रोग परेशान कर सकते हैं। मार्च 11 से पहले आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो जायेगा। किन्तु कुछ दुर्घटनाओं की आशंका अवश्य रहेगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। मार्च, अगस्त और नवम्बर में आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी विकारों से ग्रसित होते की प्रबल सम्भावना रहने वाली है।
Makara Rashi
Makara (2026)
Health: At the beginning of the year, Brihaspati's transit into your sixth house may cause ailments like jaundice. Before March 11, you must remain extra careful about your health. Afterwards, your health will get better gradually. However, there will be the possibility of some accidents. You will need to be very careful while driving. During March, August and November there is a strong possibility that some health-related issues will trouble you.
Kumbha Rashi
कुम्भ (2026)
स्वास्थ्य: इस वर्ष भी राहु आपकी राशि में बना रहेगा। जिसके कारण वात विकार आपको घेरते रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में जन्म राशि पर गुरु की दृष्टि से आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। लेकिन आपको नशे और गरिष्ठ भोजन से पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिये। लीवर के रोग आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में आपको पेट के निचले भाग में समस्या हो सकती है। शरीर में दर्द और मानसिक अशान्ति का शिकार हो सकते हैं। नवम्बर और दिसम्बर के दौरान किसी प्रकार की सर्जरी भी हो सकती है।
Kumbha Rashi
Kumbha (2026)
Health: In this year also, Rahu will remain in your Rashi. Health issues due to Vata (air) imbalance will trouble you. At the beginning of the year, Brihaspati's aspect on your Rashi will keep your health in good shape. However, you will need to completely give up intoxication and oily food. Liver-related ailments may increase your health troubles. In mid-year, there might be some health issues in the lower abdomen. Body pain and anxiety might also trouble you. There is also the possibility of some surgery during November and December.
Meena Rashi
मीन (2026)
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप शनि की साढ़ेसाती के साथ-साथ राहु के द्वादश गोचर के प्रभाव में रहेंगे। हड्डियों के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। वर्ष के प्रथम महीने में ही आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गठिया और घुटनों के दर्द से पीड़ित जातकों की समस्या बढ़ने वाली है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आपकी जीवनशैली अव्यवस्थित हो सकती है। जुलाई से दिसम्बर के बीच आपको स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर रहना चाहिये। हर तीन महीने में रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें।
Meena Rashi
Meena (2026)
Health: In 2026, you will be under the influence of Shani's Sade Sati as well as Rahu’s transit into the twelfth house. Bone-related problems may trouble you. You will need to take good care of your health in the first month. Arthritis-related issues and knee pain will aggravate. You will need to be extra careful while driving. Your lifestyle and daily routine may become disorderly. You must remain very careful about your health between July and December. Get your regular checkup done every three months.

वार्षिक राशिफल

Rashi Chakra

राशिफल को राशि भविष्य, भविष्यवाणी, होरोस्कोप, पूर्वानुमान या प्रेडिक्शन के नाम से भी जाना जाता है। वार्षिक राशिफल या होरोस्कोप पूरे महीने के पूर्वानुमान को प्रदर्शित करता है।

द्रिक पञ्चाङ्ग पर वर्तमान वर्ष के साथ ही पिछले और अगले वर्ष का सूक्ष्मः पूर्वानुमान भी देखा जा सकता है। द्रिक पञ्चाङ्ग राशिफल को दैनिक राशिफल, साप्ताहिक राशिफल एवं वार्षिक राशिफल के अनुसार भी वर्गीकृत करता है।

प्रत्येक राशि के राशिफल पृष्ठों पर राशि आराध्य भगवान, ग्रह, नामाक्षर, रत्न, स्वभाव, प्रकृति तथा तत्व प्रदान किये गए हैं। राशि अनुकूल रँग, अनुकूल धातु, अनुकूल संख्या, अनुकूल दिशा एवं अनुकूल सप्ताह के दिन भी सूचीबद्ध हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation