devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 कृष्ण दामोदर द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2026 कृष्ण दामोदर द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कृष्ण दामोदर द्वादशी
7वाँ
सितम्बर 2026
Monday / सोमवार
गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु
Lord Vishnu on Garuda

कृष्ण दामोदर द्वादशी समय

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार यदि द्वादशी तिथि के अवसर पर सूर्योदय से सूर्यास्त पर्यन्त पुष्य नक्षत्र व्याप्त रहता है तो यह जया महाद्वादशी कहलाती है। अधिक पढ़ें...

कृष्ण दामोदर द्वादशी सोमवार, सितम्बर 7, 2026 को
8वाँ सितम्बर को, द्वादशी पारण समय - 06:31 ए एम से 09:02 ए एम
महाद्वादशी के नक्षत्र का समाप्ति क्षण - 04:09 ए एम
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 07, 2026 को 04:33 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - सितम्बर 08, 2026 को 02:12 ए एम बजे
पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ - सितम्बर 07, 2026 को 05:44 ए एम बजे
पुष्य नक्षत्र समाप्त - सितम्बर 08, 2026 को 04:09 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

कृष्ण दामोदर द्वादशी 2026

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार श्रावण शुक्ल द्वादशी को मनायी जाने वाली दामोदर द्वादशी के लगभग पन्द्रह दिवस पश्चात् आने वाली कृष्ण पक्ष द्वादशी को कृष्ण दामोदर द्वादशी के नाम से जाना जाता है। द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु की अत्यन्त प्रिय तिथि माना जाता है। भगवान विष्णु के भक्त एकादशी के अतिरिक्त द्वादशी व्रत का भी पालन करते हैं। वैष्णव सम्प्रदाय के मन्दिरों में द्वादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु अथवा भगवान श्रीकृष्ण का विशेष पूजन एवं अभिषेक किया जाता है। तदुपरान्त भक्तगण भजन-कीर्तन आदि द्वारा प्रभु को प्रसन्न करने कर प्रयास करते हैं।

इस्कॉन के अनुयायियों के द्वारा भी द्वादशी तिथि को अत्यधिक महत्त्व प्रदान किया जाता है। यहाँ तक कि द्वादशी व्रत को एकादशी व्रत से अधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है। नारदपुराण, पद्मपुराण एवं भविष्यपुराण आदि धर्मग्रन्थों में वर्ष पर्यन्त किये जाने वाले द्वादशी व्रतों का विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है। विधिवत् द्वादशी व्रत का पालन करने से अनेक जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन भगवान के पावन नामों जाप करना भी कल्याणकारी माना जाता है।

गौड़ीय सम्प्रदाय में भी द्वादशी तिथि का विशेष स्थान है। इस दिन गौड़ीय सम्प्रदाय के भक्तगण प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में उठकर यथासम्भव नदी आदि में स्नान करते हैं। तदुपरान्त भगवान विष्णु अथवा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर तुलसी, चन्दन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य आदि से भक्तिपूर्वक पूजन करते हैं। गौड़ीय मठों में इस दिन भगवान का तुलसीदल आदि से विशेष पूजन किया जाता है।

इस व्रत की विधि ज्ञात करने हेतु श्रावण शुक्ल द्वादशी को मनायी जाने वाली दामोदर द्वादशी की विधि का अवलोकन करें।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation