devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2025 मत्स्य द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2025 मत्स्य द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
मत्स्य द्वादशी
1वाँ
दिसम्बर 2025
Monday / सोमवार
भगवान मत्स्य
Lord Matsya

मत्स्य द्वादशी समय

मत्स्य द्वादशी सोमवार, दिसम्बर 1, 2025 को
2वाँ दिसम्बर को, द्वादशी पारण समय - 06:43 ए एम से 08:42 ए एम
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - दिसम्बर 01, 2025 को 05:31 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - दिसम्बर 02, 2025 को 02:27 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

मत्स्य द्वादशी 2025

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की द्वादशी को मत्स्य द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार के आधार पर इस द्वादशी को मत्स्य द्वादशी कहा जाता है। विष्णु जी के प्रमुख दशावतारों में से भगवान मत्स्य को प्रथम अवतार माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत एवं पूजन करने से मनुष्य को कोटि गुणा फल प्राप्त होता है। इसीलिये धर्मग्रन्थों में द्वादशी व्रत की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है।

नारदपुराण एवं भविष्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार मार्गशीर्ष माह में शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि के दिन भगवान केशव की आराधना करनी चाहिये। भगवान विष्णु द्वापरयुग में भगवान कृष्ण के रूप में अवतरित हुये थे। उस समय भगवान कृष्ण ने केशी नामक दैत्य का संहार किया था, जिसके कारण वे समस्त लोकों में केशव के नाम से प्रतिष्ठित हो गये। भगवान केशव को समर्पित होने के कारण इस तिथि को केशव द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।

भविष्यपुराण में एक अन्य व्रत का वर्णन प्राप्त होता है जिसे अरण्य द्वादशी व्रत कहा जाता है। वनवास के समय देवी सीता ने अपने पति भगवान श्रीराम की आज्ञा से अरण्य द्वादशी के उत्तम व्रत का पालन किया था। यह व्रत मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी के सूर्योदय से प्रारम्भ होता है।

मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी व्रत एवं पूजा विधि

नारदपुराण में मार्गशीर्ष मास से कार्तिक मास पर्यन्त शुक्लपक्ष द्वादशी व्रत का वर्णन प्राप्त होता है। प्राप्त उल्लेख के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी के दिन उपवास का पालन करते हुये मनुष्य को हृदय में भक्ति-भाव सहित जलशायी भगवान नारायण की केशव नाम से पूजा करनी चाहिये।

सर्वप्रथम दन्त-धावन तथा स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्वच्छ एवं श्वेत वस्त्र धारण करें। तदुपरान्त मौन होकर गन्ध, पुष्प, अक्षत, धूप, दीप तथा नैवेद्य आदि उपचारों द्वारा भक्तिपूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करें। केशवाय नमस्तुभ्यम्। मन्त्र से भगवान केशव का पूजन करें तथा इसी मन्त्र का उच्चारण करते हुये घृत मिश्रित तिल की एक सौ आठ आहुतियाँ प्रज्वलित अग्नि में अर्पित करें। रात्रिकाल में भगवान शालग्राम के समीप जागरण करें। जागरण की रात्रि में एक सेर दुग्ध से भगवान श्रीनारायण का अभिषेक करें तथा गायन, वादन, नैवेद्य, भोजन आदि सहित नाना प्रकार के भोज्य पदार्थों से देवी महालक्ष्मी सहित भगवान नारायण का भक्तिपूर्वक तीन समय पूजन करें।

प्रातःकाल नित्य कर्मों से निवृत्त होकर मन एवं इन्द्रियों को संयमित करते हुये मौन रहकर पवित्रतापूर्वक भगवान केशव की पूजा-अर्चना करें। पूजनोपरान्त श्रद्धापूर्वक एवं भक्ति-भाव से दक्षिणा सहित घृत मिश्रित खीर एवं नारियल का फल ब्राह्मण को दान करें। दान करते समय निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये प्रार्थना करें -

केशवः केशिहा देवः सर्वसम्पत्प्रदायकः।
परमान्नप्रदानेन मम स्यादिष्टदायकः॥

भावार्थ - "जिन्होंने केशी नामक दैत्य का वध किया है तथा जो समस्त प्रकार की सम्पदा प्रदान करने वाले हैं, हे भगवान केशव! मेरे द्वारा किये गये इस उत्तम अन्नदान से प्रसन्न होकर मेरे अभीष्टों की सिद्धि करें।"

तदुपरान्त यथाशक्ति ब्राह्मणभोज का आयोजन करें। तदनन्तर भगवान केशव का चिन्तन करते हुये मौन होकर स्वयं भी बन्धु-बान्धवों सहित भोजन ग्रहण करें। उपरोक्त विधि के अनुसार जो मनुष्य भगवान केशव की श्रेष्ठ आराधना करता है, उसे आठ पौण्डरीक यज्ञों के समान पुण्यफल प्राप्त होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation