devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2014 नृसिंह द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2014 नृसिंह द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
नृसिंह द्वादशी
12वाँ
मार्च 2014
Wednesday / बुधवार
भगवान नृसिंह
Lord Narasimha

नृसिंह द्वादशी समय

नृसिंह द्वादशी बुधवार, मार्च 12, 2014 को
13वाँ मार्च को, द्वादशी पारण समय - 07:06 ए एम से 09:28 ए एम
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - मार्च 12, 2014 को 02:41 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - मार्च 13, 2014 को 05:03 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

नृसिंह द्वादशी 2014

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को नृसिंह द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु के प्रमुख दशावतारों में से भगवान नृसिंह को चतुर्थ अवतार माना गया है। नृसिंह द्वादशी के दिन भक्तगण विशेषतः भगवान विष्णु के नृसिंह रूप की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान नृसिंह शत्रुओं का नाश करके समस्त प्रकार के सङ्कटों से अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

हालाँकि नारदपुराण एवं भविष्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वादशी के अवसर पर भगवान गोविन्द का पूजन करना चाहिये। गो का तात्पर्य गाय अथवा पृथ्वी से माना जाता है तथा विन्द का अर्थ है रक्षक, अर्थात् गोविन्द का शाब्दिक अर्थ है - "गाय अथवा पृथ्वी के रक्षक"। भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण के अनेक मधुर नामों में से एक नाम गोविन्द भी है। अतः इस द्वादशी को गोविन्द द्वादशी भी कहा जाता है।

भविष्यपुराण में फाल्गुन द्वादशी पर किये जाने वाले दो अन्य व्रतों का भी उल्लेख प्राप्त होता है। इन्हें क्रमशः सुकृत द्वादशी व्रत तथा मनोरथ द्वादशी व्रत के नाम से जाना जाता है। इन व्रतों का अनुष्ठान फाल्गुन शुक्ल एकादशी से आरम्भ हो जाता है तथा प्रति चार माह में पारण किया जाता है।

फाल्गुन शुक्ल द्वादशी व्रत पूजा विधि

नारदपुराण में प्राप्त द्वादशी व्रत वर्णन के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वादशी के दिन मनुष्य को उपवास करके गोविन्दाय नमस्तुभ्यम्। मन्त्र द्वारा भगवान का पूजन करें। पूजनोपरान्त घृत मिश्रित तिल की एक सौ आठ आहुतियों द्वारा हवन करें तथा एक सेर दुग्ध से पवित्रतापूर्वक भगवान गोविन्द का अभिषेक करें। रात्रिकाल में जागरण तथा तीनों समय भगवान गोविन्द का पूजन करें।

तदुपरान्त प्रातःकाल नित्य दैनिक कर्मों से निवृत्त होकर पुनः भगवान गोविन्द का पूजन करें। पूजन सम्पन्न होने के पश्चात् दक्षिणा एवं वस्त्र सहित एक आढक, अर्थात चार सेर धान ब्राह्मण को दान करें। दान करते समय निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये प्रार्थना करें -

नमो गोविन्द सर्वेश गोपिकाजनवल्लभ।
अनेन धान्यदानेन प्रीतो भव जगद्गुरो॥

भावार्थ - "हे गोविन्द! हे सर्वेश्वर! हे गोपियों के प्राणवल्लभ! हे समस्त चराचर जगत के गुरु! मेरे द्वारा किये गये इस धान्य के दान से आप मुझ पर प्रसन्न हों।"

इस प्रकार उपरोक्त विधि के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वादशी के दिन व्रत का पालन करने से मनुष्य समस्त पापों से मुक्त हो जाता है तथा उसे महान यज्ञ का सम्पूर्ण पुण्य फल प्राप्त होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation