devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1971 कृष्ण योगेश्वर द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1971 कृष्ण योगेश्वर द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कृष्ण योगेश्वर द्वादशी
13वाँ
नवम्बर 1971
Saturday / शनिवार
गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु
Lord Vishnu on Garuda

कृष्ण योगेश्वर द्वादशी समय

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार यदि एकादशी तिथि की वृद्धि होती है तो अधिक वाली एकादशी से युक्त द्वादशी को उन्मीलिनी महाद्वादशी के रूप में मनाया जाता है। अधिक पढ़ें...

कृष्ण योगेश्वर द्वादशी शनिवार, नवम्बर 13, 1971 को
14वाँ नवम्बर को, द्वादशी पारण समय - 06:25 ए एम से 08:30 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 11:03 ए एम
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 13, 1971 को 08:26 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 14, 1971 को 11:03 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

कृष्ण योगेश्वर द्वादशी 1971

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वादशी को मनायी जाने वाली योगेश्वर द्वादशी के लगभग पन्द्रह दिवस पश्चात् आने वाली कृष्ण पक्ष द्वादशी को कृष्ण योगेश्वर द्वादशी के नाम से जाना जाता है। द्वादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत किया जाता है तथा उनकी षोडशोपचार पूजा की जाती है। धर्मग्रन्थों में भगवान विष्णु को योग-योगेश्वर अथवा योगेश्वर कहकर सम्बोधित किया गया है। इसीलिये इस द्वादशी को योगेश्वर द्वादशी भी कहा जाता है।

द्वादशी तिथि के व्रत की महिमा का वर्णन विभिन्न हिन्दु पौराणिक ग्रन्थों में प्राप्त होता है। प्राचीनकाल में जब महाराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से यह प्रश्न किया था कि - "मनुष्य किस प्रकार अपने द्वारा किये पापों का शमन कर सद्गति प्राप्त कर सकता है?" उस समय भगवान श्रीकृष्ण ने वर्ष पर्यन्त किये जाने वाले विभिन्न द्वादशी व्रतों का वर्णन किया था।

नारदपुराण के अन्तर्गत देवर्षि नारद द्वारा जिज्ञासा प्रकट करने पर सनकादिक मुनियों ने मार्गशीर्ष मास से कार्तिक मास पर्यन्त किये जाने वाले द्वादशी व्रत की पूजा विधि एवं उद्यापन विधि सहित विस्तारपूर्वक वर्णन किया था।

इस व्रत की विधि ज्ञात करने हेतु कार्तिक शुक्ल द्वादशी को मनायी जाने वाली योगेश्वर द्वादशी की विधि का अवलोकन करें।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation