devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

चैत्र माह त्यौहार हिन्दु कैलेण्डर के लिए

DeepakDeepak

चैत्र त्यौहार


चैत्र त्यौहार

चैत्र माह हिन्दु कैलेण्डर में पहला चन्द्र महीना है।

हिन्दु कैलेण्डर में, चन्द्र मास के प्रारम्भ को चिह्नित करने के दो नियम अमान्त एवं पूर्णिमान्त हैं। पूर्णिमान्त में, मास का प्रारम्भ पूर्णिमा के अगले दिन से होता है, पूर्णिमान्त पर आधारित पञ्चांग को पूर्णिमान्त कैलेंडर या पूर्णिमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है। अमान्त में, मास का प्रारम्भ अमावस्या के अगले दिन से होता है, अमान्त पर आधारित पञ्चांग को अमान्त कैलेंडर या अमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है।

चैत्र त्यौहारों की सूची

चैत्र त्यौहारों की सूची

  1. शीतला अष्टमी - होली के पश्चात् कृष्ण पक्ष अष्टमी को शीतला अष्टमी अथवा बासोड़ा पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भक्तों को आरोग्य प्रदान करने वाली देवी शीतला को समर्पित है। इस पूजा में एक दिन पूर्व बने हुये बासी भोजन का प्रसाद अर्पित किया जाता है।
  2. पापमोचनी एकादशी - पापमोचनी एकादशी चौबीस एकादशी व्रतों में से एक है जो भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिये रखा जाता है। इस व्रत को करने से समस्त प्रकार के पापों का अन्त होता है। पापमोचनी एकादशी, होलिका दहन एवं चैत्र नवरात्रि के मध्य में आती है।
  3. रंग पञ्चमी - मान्यताओं के अनुसार रंग पञ्चमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीराधा रानी के साथ रंग-गुलाल की होली खेली थी। भारत में कुछ स्थानों पर होली रंग पञ्चमी के दिन खेली जाती है। सामान्यतः भारत के अन्य क्षेत्रों में रंग पञ्चमी होली उत्सव के पाँच दिवस उपरान्त आती है।
  4. घटस्थापना - चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना करने के लिये शुभ समय एवं अभिजित मुहूर्त प्रदान किया गया है। चैत्र नवरात्रि उत्सव के अन्तर्गत घटस्थापना एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है। यह नौ दिनों के उत्सव के आरम्भ का सूचक है। घटस्थापना को कलशस्थापना भी कहा जाता है।
  5. युगादी - उगादी चन्द्र-सौर कैलेण्डर के अनुसार नवीन वर्ष के आरम्भ का प्रतीक है। इस त्यौहार को युगादी को नाम से भी जाना जाता है। आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्णाटक में उगादी को वर्ष के प्रथम दिवस पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नवीन संवत्सर आरम्भ होता है।
  6. गुड़ी पड़वा - चन्द्र-सौर कैलेण्डर के अनुसार गुड़ी पड़वा या संवत्सर पड़वो के पर्व को कोंकणी एवं महाराष्ट्र के लोगों द्वारा नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को कर्णाटक तथा आन्ध्र प्रदेश के निवासियों द्वारा उगादी के रूप में मनाया जाता है।
  7. गणगौर - हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार चैत्र माह शुक पक्ष तृतीया को गणगौर के रूप में मनाया जाता है। गणगौर के अवसर पर भगवान शिव की पत्नी देवी गौरी सहित पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विवाहित स्त्रियाँ एवं अविवाहित कन्यायें देवी गौरी की पूजा करती हैं।
  8. यमुना छठ - यमुना छठ के पावन पर्व पर देवी यमुना का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। यमुना छठ को यमुना जयन्ती के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार देवी यमुना श्रीकृष्ण जी की अर्धांगिनी हैं। इसीलिये उन्हें ब्रजवासियों द्वारा पूजा जाता है।
  9. राम नवमी - राम नवमी के दिन हिन्दु भक्तगण भगवान राम का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस दिन अयोध्या के राजा दशरथ एवं रानी कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था। आगामी राम नवमी की तिथि एवं समय ज्ञात करने हेतु इस पृष्ठ का अवलोकन करें।
  10. कामदा एकादशी - हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में जाना जाता है। कामदा एकादशी का उपवास करने से ब्रह्महत्या जैसे घोर पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत के फलस्वरूप आत्मिक शान्ति एवं भक्ति प्राप्त होती है।
  11. हनुमान जयन्ती - हनुमान जयन्ती, भगवान हनुमान जी के जन्म के उपलक्ष्य में मनायी जाती है। हनुमान जी को वानर देवता के रूप में भी जाना जाता है। सम्पूर्ण भारत में व्यापक रूप से हनुमान जी की पूजा की जाती है। प्रस्तुत लेख में हनुमान जयन्ती की तिथि एवं समय प्रदान किया गया है।
  12. चैत्र पूर्णिमा - हिन्दु चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा वर्ष की प्रथम पूर्णिमा है तथा यह युगादि एवं गुड़ी पड़वा के उपरान्त आती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन, हनुमान जयन्ती के रूप में, भगवान हनुमान के जन्म की वर्षगाँठ भी मनायी जाती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation