devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

इन्द्राणी मातृका - भगवान इन्द्र की शक्ति

DeepakDeepak

इन्द्राणी मातृका

देवी इन्द्राणी

इन्द्राणी मातृका, हिन्दु धर्म में पूजी जाने वाली सप्त मातृकाओं में से एक हैं। इन्द्राणी को ऐन्द्री, वज्री, महेन्द्री, पुलोमजा एवं पौलोमी के नाम से भी जाना जाता है। इन्द्राणी, देवराज इन्द्र की शक्ति हैं। उनका स्वरूप एवं वेशभूषा भी देवराज इन्द्र के ही समान है। इन्द्राणी, इन्द्रलोक में निवास करती हैं। देवी की पूजा करने से समस्त शत्रुओं का शमन होता है।

वराहपुराण के अनुसार, प्रत्येक मातृका एक भावना से सम्बन्धित हैं, जिसमें इन्द्राणी को ईर्ष्या की भावना का प्रतिनिधित्व करते हुये वर्णित किया गया है। देवी इन्द्राणी की आराधना करने से सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

Goddess Indrani Matrika
देवी इन्द्राणी मातृका

इन्द्राणी मातृका उत्पत्ति

देवी माहात्म्य के अनुसार, शुम्भ नामक दैत्य ने भीषण दैत्यों की सेना लेकर देवी चण्डिका पर आक्रमण कर दिया। ज्यों ही असुरों की सेना ने देवी को घेरा, उसी समय भगवान ब्रह्मा, विष्णु, शिव, देवराज इन्द्र तथा कार्तिकेय आदि देवताओं की देह से भिन्न-भिन्न शक्तियाँ दैत्यों का संहार करने हेतु उत्पन्न हो गयीं। ब्रह्मा से ब्राह्मणी, विष्णु से वैष्णवी तथा शिव से माहेश्वरी मातृका का प्रादुर्भाव हुआ। उसी क्रम में देवराज इन्द्र के शरीर से इन्द्राणी नामक मातृका प्रकट हुयीं। देवी चण्डिका की सहायता हेतु इन्द्राणी रणभूमि में गज पर आरूढ़ होकर उपस्थित हुयी थीं तथा भीषण संग्राम में दैत्यों को पराजित किया था।

इन्द्राणी मातृका स्वरूप

देवी इन्द्राणी को श्याम वर्ण स्वरूप में गज पर आरूढ़ दर्शाया जाता है। वे लाल रँग के सुन्दर वस्त्र धारण करती हैं। देवी को चतुर्भुज रूप में वर्णित किया गया है। दो भुजाओं मे वे वज्र एवं अङ्कुश धारण करती हैं तथा शेष दो भुजायें वरद मुद्रा एवं अभय मुद्रा में स्थित हैं।

इन्द्राणी मातृका मन्त्र

मूल मन्त्र -

ॐ ऐन्द्री नमः।

ॐ इन्द्रान्ये नमः।

इन्द्राणी मातृका त्यौहार

इन्द्राणी मातृका मन्दिर

  • श्री इन्द्राणी देवी मन्दिर, अम्बाजी, बनासकांठा, गुजरात

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation