सूर्य रविवार व्रत कथा - रविवार का व्रत भगवान सूर्य को प्रसन्न करने हेतु किया जाता है। यहाँ सोने का गोबर देने वाली गाय की कथा वर्णित की गयी है जो सूर्य रविवार व्रत में पढ़ी व सुनी जाती है। सूर्य रविवार व्रत के अतिरिक्त इस दिन कालभैरव व्रत भी किया जाता है। इस दिन व्रत करने से उत्तम स्वास्थ्य एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है।
चन्द्र सोमवार व्रत कथा - सोमवार का व्रत मुख्यतः चन्द्रदेव को समर्पित होता है। भगवान शिव से चन्द्रदेव को वरदान प्राप्ति की कथा वर्णित की है जिसे चन्द्र सोमवार व्रत कथा भी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव का व्रत भी किया जाता है। सोमवार का व्रत मानसिक व्याधियों से मुक्ति प्रदान करता है।
भौम मङ्गलवार व्रत कथा - भौमवार अथवा मङ्गलवार का व्रत भूमिपुत्र मङ्गल देव को समर्पित होता है। नन्दक ब्राह्मण एवं स्वर्ण उत्सर्जित करने वाली कन्या से सम्बन्धित मङ्गलवार व्रत कथा प्रदान की गयी है। इस दिन हनुमान मङ्गलवार व्रत एवं मुरुगन मङ्गलवार व्रत भी किया जाता है। मङ्गलवार व्रत के फलस्वरूप साहस एवं शक्ति की प्राप्ति होती है।
बुध बुधवार व्रत कथा - बुधवार का व्रत नवग्रहों में से एक बुधदेव को समर्पित होता है। हठी पति द्वारा बुधवार के दिन उसकी नवविवाहिता की विदायी एवं उसके दुष्परिणाम पर आधारित बुधवार व्रत कथा वर्णित की गयी है। इस दिन व्रत करने से बुध ग्रह सम्बन्धित शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन श्री गणेश बुधवार व्रत भी किया जाता है।
बृहस्पति बृहस्पतिवार व्रत कथा - इस दिन देवगुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना एवं व्रत किया जाता है। यहाँ कभी दान न करने वाली कन्जूस सेठानी की कथा वर्णित की गयी है जो बृहस्पतिवार व्रत में सुनी एवं पढ़ी जाती है। इस दिन श्री विष्णु बृहस्पतिवार व्रत भी किया जाता है।
शुक्र शुक्रवार व्रत कथा - यह दिन नवग्रहों में से शुक्रदेव द्वारा शासित होता है। इस दिन शुक्रदेव का पूजन एवं व्रत किया जाता है। यहाँ भगवान शुक्र, एक वृद्धा एवं उसकी बहू की कथा प्रस्तुत की गयी है जिसका पाठ एवं श्रवण शुक्रदेव के व्रत में किया जाता है। शुक्रदेव के अतिरिक्त इस दिन सन्तोषी माता शुक्रवार व्रत एवं वैभव लक्ष्मी शुक्रवार व्रत भी किया जाता है।
शनि शनिवार व्रत कथा - नवग्रहों में शनिदेव को अत्यन्त महत्त्वपूर्ण माना जाता है। शनिवार व्रत में पढ़ी एवं सुनी जाने वाली भगवान शनिदेव एवं राजा विक्रमादित्य की कथा वर्णित की गयी है। शनिदेव से सम्बन्धित शुभ फलों की प्राप्ति हेतु शनिवार का व्रत किया जाता है। इसके अतिरिक्त इस दिन माँ काली शनिवार व्रत भी किया जाता है।
राहु-केतु शनिवार व्रत कथा - नवग्रहों में राहु एवं केतु को छाया ग्रह के रूप में जाना जाता है। समुद्रमन्थन से सम्बन्धित राहु-केतु शनिवार व्रत की कथा वर्णित की गयी है। राहु-केतु शनिवार व्रत करने से इन ग्रहों द्वारा जनित विभिन्न प्रकार के दोषों का शमन होता है।