☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मेष वार्षिक राशिफल | एरीज़ होरोस्कोप

DeepakDeepak

मेष राशिफल

Mesha Rashi

मेष राशिफल

2023

मेष राशिफल | एरीज़ होरोस्कोप

Mesha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिये। शुरुआती 3 महीने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत सामान्य रहेंगे। लेकिन इसके बाद स्वास्थ्य को लेकर समस्या परेशान करती रहेंगी। यदि किसी दीर्घकालिक रोग से पीड़ित हैं तो जून के महीने में समस्या बढ़ सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान कुछ सावधानी रखनी आवश्यक है। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति और राहु दोनों आपकी राशि में स्थित होंगे तथा उस पर शनि की तीसरी दृष्टि भी पड़ रही होगी जिसके प्रभाव से आप किसी तरह के संक्रामक रोग की चपेट में आ सकते हैं। 30 अक्टूबर को राहु के द्वादश भाव में जाने के बाद डिप्रेशन जैसी परिस्थितियाँ हो सकती हैं। मांसाहार लेने वाले जातकों को पाचन को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत में पहले ही महीने में शनि मकर राशि को छोड़कर कुम्भ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनिदेव की इस स्थिति के कारण आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। अप्रैल में गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद आपके खर्चों में कमी आयेगी। यदि आप बचत को लेकर कुछ परेशान थे तो इस वर्ष आप कई तरह की इन्वेस्टमेंट पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक यात्राओं से भी आपको बड़ा लाभ होगा। वर्ष मध्य में आप अपने परिवार की जरूरतों पर काफी ध्यान देंगे। जून महीनें में अकाउंट्स सम्बन्धी समस्याओं को सुलझाकर शेयर मार्केट के माध्यम से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आपको बड़ा फाइनेंस लाभ दे सकता है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपके परिवार में कुछ अच्छे समारोह हो सकते हैं। वर्ष के शुरुआती 3 महीने काफी सुखद रहेंगे। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। बच्चे माता-पिता के नियम विरुद्ध आचरण कर सकते हैं। जिसके कारण परिवार में कुछ कलह की स्थितियाँ उत्पन्न होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वर्ष के अन्तिम महीनों में विशेषकर अक्टूबर में सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अप्रैल महीने के बाद घर के किसी बुजुर्ग परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। जून महीने में माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

प्रणय जीवन: इस वर्ष वैवाहिक जीवन ठीकठाक रहेगा। राहु अक्टूबर माह तक राशि में रहेगा जिसके कारण दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति निर्मित होती रहेंगी। अप्रैल में गुरु के राशि में जाने के कारण विवाह योग्य जातकों का विवाह हो सकता है। वर्ष मध्य में प्रेम सम्बन्ध को वैवाहिक सहमति मिलने के भी योग बन रहे है। जीवनसाथी को आप खुश रखने का प्रयास करेंगे। जिन लोगों का तलाक हो गया है वे किसी नये रिलेशन की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। जुलाई के महीने में प्रेमी जोड़ों के बीच दूरियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2023 आपके करियर के लिये एक उत्तम वर्ष रहने वाला है। सरकारी नौकरी के लिये प्रयासरत अभ्यर्थियों की जॉब लग सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिये यह साल बेहद शुभ रहेगा। अपेक्षा से उत्तम परिणाम मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। मई महीने के बाद विदेश में करियर के विकल्प खोज रहे हैं तो आपको कुछ असफलता का मुख देखना पड़ेगा। वर्ष का अन्तिम कालखण्ड विदेश यात्रा और करियर के लिये शानदार रहेगा। लम्बे समय से अटके हुये प्रोजेक्ट्स इस वर्ष अप्रैल के बाद शुरु हो जायेंगे।

समाधान: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनिवार को काली गाय को रोटी खिलाये।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation