devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

वाराही मातृका - भगवान वराह की शक्ति

DeepakDeepak

वाराही मातृका

देवी वाराही

हिन्दु धर्म में सप्त मातृकाओं के रूप में पूजी जाने वाली देवियों में वाराही मातृका को भी सूचिबद्ध किया जाता है। वाराही मातृका, भगवान विष्णु के वराहावतार की शक्ति हैं। वे देवी लक्ष्मी का अवतार हैं। देवी वाराही के स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हिन्दु धर्म ग्रन्थों में वाराही को कैवल्यरूपिणी के रूप में वर्णित किया गया है, जिसका अर्थ है कैवल्य अर्थात् वे देवी जो पुनर्जन्म से मुक्ति प्रदान करती हैं।

देवी वाराही देवी ललिता की सेना की सेनापति हैं तथा उन्हें दण्डनायिका के नाम से भी जाना जाता है। तन्त्र सम्बन्धी धर्म ग्रन्थों में वाराही मातृका के पाँच रूपों का वर्णन किया गया है, जिन्हें स्वप्न वाराही, चण्ड वाराही, मही वाराही (भैरवी), क्रच्च वाराही एवं मत्स्य वाराही कहा गया है।

Goddess Varahi Matrika
देवी वाराही मातृका

वाराही मातृका उत्पत्ति

श्रीदुर्गा सप्तशती में प्राप्त वर्णन के अनुसार, जिस समय शुम्भ ने अपनी राक्षसी सेना को लेकर देवी चण्डिका पर आक्रमण किया था, उस समय देवी की सहायता हेतु, भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु, भगवान शिव, देवराज इन्द्र एवं कुमार कार्तिकेय ने अपने गुण एवं लक्षणों के आधार पर शक्ति स्वरूपा देवियों को अपने शरीर से प्रकट किया था। उसी समय भगवान विष्णु ने अपने वराह अवतार की शक्ति माँ वाराही को प्रकट किया था। मूल रूप से भगवान विष्णु की शक्ति देवी लक्ष्मी हैं। अतः उनके वराह अवतार की शक्ति वाराही को देवी लक्ष्मी का ही अवतार माना जाता है।

वाराही मातृका स्वरूप

देवी वाराही का स्वरूप भगवान वराह के समान ही वर्णित किया जाता है। देवी वाराही श्याम वर्ण की हैं, उन्हें चतुर्भुज रूप में भैंसे पर आरूढ़ दर्शाया जाता है। देवी के दो हाथों में दण्ड एवं हल सुशोभित है तथा उनकी शेष दो भुजायें अभय मुद्रा एवं वरद मुद्रा में स्थित हैं।

वाराही मातृका मन्त्र

नमस्कार मन्त्र -

नमोऽस्तुते जगन्मात्रे कारणायै नमो नमः।
प्रसीद जगतां मातः वाराह्यै ते नमो नमः॥

वाराही मातृका त्यौहार

वाराही मातृका मन्दिर

  • माँ वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत, उत्तराखण्ड
  • वाराही देवी मन्दिर, काशी, उत्तर प्रदेश
  • माँ वाराही शक्ति पीठ, गोंडा, उत्तर प्रदेश
  • वाराही अम्मन मन्दिर, तमिल नाडु
  • माँ वाराही देवी मन्दिर, झुन्झुनू, राजस्थान

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation