☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मीन वार्षिक राशिफल | पाइसीज़ होरोस्कोप

DeepakDeepak

मीन राशिफल

Meena Rashi

मीन राशिफल

2025

मीन राशिफल | पाइसीज़ होरोस्कोप

Meena Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: वर्ष 2025 की शुरुआत से ही राहु आपकी राशि में बने रहेंगे। जिसके कारण आपको स्वास्थ्य की कुछ अजीबोगरीब परेशानियों से जूझना पड़ेगा। जनवरी-फरवरी के दौरान वायरल बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। मार्च-अप्रैल के बीच डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव करना पड़ेगा। जुलाई से अक्टूबर के बीच वक्री शनि और द्वादस्थ राहु आपको अनिद्रा और हाइपरटेन्शन जैसी समस्याओं में घेर सकता है। वर्ष के अन्तिम दो महीने में सेहत को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। लेकिन कफवृद्धि के कारण सिरदर्द भी बना रहेगा। योग और व्यायाम से आपको काफी लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। बृहस्पति आपकी राशि से आय भाव में दृष्टिपात करते रहेंगे। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड में निवेश से बेहतरीन लाभ होगा। व्यापार में सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतरीन रहने वाला है। मई में बृहस्पति क़े गोचर परिवर्तन के बाद आपके खर्चे तेजी से बढ़ेंगे। शनि की वक्री स्थिति के कारण जून से सितम्बर तक आपको कुछ आर्थिक परेशानियाँ रहेंगी। दवाइयों और जीवनशैली में अनावश्यक धन खर्च होगा। अक्टूबर के बाद पुन: आपकी स्थिति में सुधार होगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। वर्ष का पूर्वार्ध पारिवारिक जीवन क़े लिये शुभ रहेगा। बुजुर्ग जातकों के लिये यह वर्ष शुभ नहीं है। अचानक होने वाली घटनाओं से आपको परेशानी होगी। नकारात्मक विचारों का शिकार हो सकते हैं। आपकी गलतियों को लेकर समाज में निन्दा हो सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा की हानि हो। जून से सितम्बर के बीच आप परिवार से कुछ नाराज हो सकते हैं। वर्ष के अन्तिम कुछ महीनों में विदेश में रह रहे परिजनों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नवम्बर-दिसम्बर के महीने पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेंगे।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव की वृद्धि होगी। शुरुआत के चार महीने बहुत अच्छे रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। लेकिन आपको उनसे ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिये। ऐसा कई बार होगा जहाँ आपको रिश्तों में समझौता करना पड़ सकता है। किसी भी तरह की झूठ और कपट से आपको बचना चाहिये। अगस्त-सितम्बर के बीच विवाह या नयी रिलेशनशिप शुरु या तय करने से बचें। इस वर्ष विवाह योग्य लड़कियों को विवाह की चिन्ता होगी।

शिक्षा और करियर: करियर को लेकर परेशानियों का निवारण इस वर्ष होगा। यद्यपि शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी लेकिन धीरे-धीरे आप गति में आ जायेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। जिसके कारण आप किसी नये स्टार्टअप की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। 29 मार्च के बाद शनि आपकी राशि में गोचर करेंगे जिसके कारण आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और उसका परिणाम भी देर से मिलेगा। उच्च शिक्षा में कुछ तकनीकी कारणों से बाधा आ सकती है। आप जॉब और कारोबार के उद्देश्य से कहीं दूसरे शहर में भी जाकर बस सकते हैं।

समाधान: प्रत्येक बृहस्पतिवार को गाय को जौ खिलायें। निम्नलिखित मन्त्र का प्रतिदिन 1 माला जाप करें।

नम: शिवाय।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation