जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -
स्वास्थ्य: यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अप्रत्याशित हो सकता है। अष्टम भाव स्थित राहू अचानक होने वाले रोगों की ओर संकेत दे रहा है। हालाँकि अप्रैल 2024 तक का समय गुरु की दृष्टि के कारण सही रहेगा। लेकिन गुरु के वृषभ में जाने और शनि के वक्री होने के बाद सेहत को लेकर परेशानियाँ बढ़ने की सम्भावना बन रही है। सामान्य वायरल और संक्रमण से जुड़े हुये रोगों को हल्के में लेने की आदत नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। आपको समय दर समय अपना रूटीन चेकअप करवाते रहना चाहिये। खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष जमापूँजी को लेकर समस्या होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थितियाँ बनी रहेंगी। जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। केतु की द्वितीय भाव में स्थिति को लेकर आप धन खर्च करने को लेकर भी असहज रहेंगे। हालाँकि शनि आपको व्यवसाय में निवेश को लेकर उत्साहित करता रहेगा। लेकिन गुरु के दशम भाव के प्रभाव से आपको ज्यादा ही धन खर्च करना पड़ सकता है। हालाँकि जून से अगस्त के बीच शुक्र की उत्तम स्थिति आपको रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में धन लाभ दे सकती है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखना चाहिये। केतु के प्रभाव के कारण आपको परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिये वर्ष की शुरुआत में आपको ध्यान देना होगा। मई तक का समय पिता के लिये सुखद नहीं रहेगा। उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें। लेकिन इसके बाद गुरु के राशि परिवर्तन से परिवार की समस्याओं का निवारण होने लगेगा। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। बच्चों के विवाह को लेकर परेशानियों का निवारण होगा। यदि आप कड़वे वचनों का प्रयोग नहीं करते हैं तो आप कई परेशानियों से बच सकते हैं।
प्रणय जीवन: इस वर्ष आपको वास्तविक प्रेम की खोज रहेगी। इसके लिये आप अपने प्रेमी और जीवनसाथी से आशा करते रहेंगे। लेकिन राहू की अष्टम भाव और शनि का सप्तम भाव में होना आपको अपेक्षित सुख से कई बार दूर कर सकता है। दूसरो से अपने पार्टनर की तुलना करने से बचें। यदि आप आपसी समझ और धैर्यवान होकर रिश्तों को समय देंगे तो सफलता मिलेगी। जुलाई के बाद का समय नये प्रेम-सम्बन्धों के लिये शुभ रहेगा। युवा प्रेमीजन के साथ आप घूमने जा सकते हैं। इससे रिश्तों में ताजापन आयेगा। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। वरना परेशानी में घिर जा सकते हैं।
शिक्षा और करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिये वर्ष बेहतरीन रहेगा। ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे जातकों को बेहतरीन जॉब मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। जनवरी से मई के बीच का समय काफी अच्छा रहेगा। लेकिन गुरु का वृषभ गोचर होने के बाद आपको कारोबार में समस्या होगी। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोग बड़ा धन लाभ कमा सकते हैं। हालाँकि नयी साझेदारी के लिये यह वर्ष कुछ खास नहीं रहेगा। राहू कई बार धोखे जैसी स्थितियाँ पैदा करेगा। वर्ष के अन्तिम तीन महीनों में आपको कुछ ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
समाधान: बुधवार को पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखी दीपक जलायें और मछलियों, चींटियों को दाना डालें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।