

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -
स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति के द्वादश भाव में गोचर के कारण आपको छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। बृहस्पति आपके छठे भाव में दृष्टि डालते रहेंगे। कब्ज और घुटनों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। लेकिन किसी तरह की बड़ी समस्या के योग नहीं दिख रहे हैं। जून से अक्टूबर के बीच कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान आपको प्राप्त हो सकता है। अगस्त महीने के आसपास वाहन दुर्घटना हो सकती है। आर्थराइटिस और कब्ज के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जनवरी और जून में स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। देर रात तक जागने की आदत है तो उसे सुधार लें।
आर्थिक स्थिति: मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। यदि कोई सम्पत्ति का सौदा कर रहे हैं तो उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। काफी सोच-समझकर आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अप्रैल से जून के बीच आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मार्च 11 के पहले बड़े प्रोजेक्ट्स में हाथ न डालें। अगस्त-सितम्बर के महीने में आप फ्लैट और जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अक्टूबर और मार्च में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष परिजनों की अपेक्षायें आपसे कुछ अधिक होंगी। आपको शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को सलाह देने से पहले उसका अनुपालन आप स्वयं करें। लोग आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर सकते हैं। गुरु कृपा से नयी सम्पत्ति और जमीन खरीद सकते हैं। वित्तीय समस्याओं को लेकर इष्ट मित्रों से बहस हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायेंगे। वर्ष के मध्य में पिता की सेहत को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे।
प्रणय जीवन: इस वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। अविवाहितों के लिये जून से अक्टूबर के बीच विवाह के उत्तम योग बन रहे हैं। अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से निकटता का अनुभव कर सकते हैं। अगस्त माह में चन्द्रग्रहण के प्रभाव से जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य समस्या महसूस होगी। जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को क्षमा करें।
शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपके हिस्से में नयी उपलब्धियाँ जुड़ेंगी। इस वर्ष आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। नये मित्र और सम्बन्ध बनेंगे। मार्च 11 के बाद ऐसी सम्भावना है कि बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। शनि की उत्तम स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जून 2 के बाद कारोबार में काफी अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन इस वर्ष लोन आदि को लेकर अति सावधानी बरतें। विदेश में रह रहे लोगों के मन में अपने करियर को लेकर हितों की चिन्ता बढ़ सकती है।
समाधान: नित्य हनुमान जी की उपासना करें और हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलायें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।