☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

कुम्भ वार्षिक राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप

DeepakDeepak

कुम्भ राशिफल

Kumbha Rashi

कुम्भ राशिफल

2024

कुम्भ राशिफल | एक्वेरियस होरोस्कोप

Kumbha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरे भाव पर रहने वाला राहू गले में कई तरह के विकार पैदा कर सकता है। खानपान की अशुद्धता के कारण मुख में छाले और इन्फेक्शन आपको परेशानी में डालते रहेंगे। यदि आप एल्कोहल और तम्बाकू आदि का सेवन करते हैं तो इस वर्ष आपको काफी सावधान रहना चाहिये। और सम्भव हो तो नशे से जुड़ी सभी सामग्रियो को त्याग दें। शनि देव की स्थिति के कारण पैरों और घुटनों में दर्द की समस्या होती रहेगी। तनाव को कम करने के लिये योग और ध्यान का सहारा लें। साथ ही आप आयुर्वेद का भी सहारा लें। गुरु के चौथे भाव में गोचर के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

आर्थिक स्थिति: आपके धन कमाने की क्षमता में वृद्धि होगी। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। गुरु नवम और एकादश भाव में दॄष्टि रखेंगे जिसके कारण व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी। लेकिन आप अनावश्यक धन बर्बाद भी कर सकते है। क्रिप्टो करन्सी और वर्चुअल माध्यम से किये गये इन्वेस्टमेन्ट से आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी बड़े आर्थिक निवेश के पहले किसी विशेषज्ञ से राय अवश्य ले लें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आप सम्भाल कर रखें। यदि आप किसी तरह की चूक करते हैं तो आपको बडी़ आर्थिक हानि भी हो सकती है। द्वितीयस्थ राहू आपको निवेश को लेकर भ्रमित भी कर सकता है। अगस्त से नवम्बर आर्थिक दॄष्टि से शुभ रहेगा।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: शनि आपकी राशि पर पूरे वर्ष छाये रहेंगे जिसके कुछ अच्छे तो कुछ बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। गुरु वर्ष के प्रारम्भ में तृतीय स्थान को प्रभावित करेंगे। इसके कारण भाई-बहनो के जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। राहू दूसरे भाव में जल राशि में बने हुये हैं इसीलिये किसी परिजन को सेहत की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। सम्वादहीनता की स्थितियाँ आपके कई रिश्तों को बिगाड़ भी सकती है। फेक या फर्जी व्यवहार रिश्तों में बिखराव का कारण बन सकता है। इसीलिये अपने व्यवहार को वही रखें जो की आप वाकई हैं। जुलाई के बाद का समय सामाजिक जीवन के लिये ठीक रहेगा।

प्रणय जीवन: प्रेमीजन आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। जो आपको मानसिक रूप से हेल्प करेगा। शुरुआती तीन महीने आपको नये वैवाहिक और प्रेम-सम्बन्धों से बचना चाहिये। गुरु के चतुर्थ भाव में आने के बाद जीवनसाथी को स्वास्थ्य लाभ होगा। इस वर्ष जीवनसाथी पर आपको काफी ध्यान देना होगा। उनका स्वास्थ्य वर्ष की शुरुआत में आपको परेशान करता रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियो से पीछे न हटें। फरवरी और जुलाई का महीना जीवनसाथी के लिये शुभ नहीं रहेगा।

शिक्षा और करियर: छोटे बच्चों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी शिक्षा के जुड़े लोगों के लिये यह वर्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप अपने लक्ष्यों से दिग्भ्रमित हो सकते हैं। अप्रैल और अगस्त माह आपकी पढ़ाई को लेकर शुभ नहीं रहेंगे। लेकिन मई के बाद गुरु के गोचर परिवर्तन के बाद आपकी पढ़ाई में प्रगति होगी। शनि की दॄष्टि आपके दशम भाव पर रहेगी इसके कारण आप अपने काम पर बहुत ध्यान देंगे। शनि आपको करियर में आगे बढ़ने के लिये काफी प्रेरित करेंगे। वर्ष की शुरुआत में ही जॉब बदलने के आपको मौके मिल सकते हैं।

समाधान: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें। शनि स्तोत्र का शनिवार को दीपक जलाकर पाठ करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation