☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

वृषभ वार्षिक राशिफल | टौरस होरोस्कोप

DeepakDeepak

वृषभ राशिफल

Vrishabha Rashi

वृषभ राशिफल

2024

वृषभ राशिफल | टौरस होरोस्कोप

Vrishabha Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिये शुभ नहीं है। महिलाओं को थायरॉयड सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिये अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान रखें। बृहस्पति की छठे भाव में दॄष्टि किसी पुराने रोग को दोबारा उभारने की क्षमता रखती है। बीमारियों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। प्राणायाम और दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके लिये इस वर्ष बेहद जरूरी है। अक्टूबर के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगस्त-सितम्बर का समय हृदय रोगियों के लिये ठीक नहीं है। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

आर्थिक स्थिति: वर्ष 2024 आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होगा। राहू की एकादश स्थिति के कारण आपकी आय अच्छी रहेगी। पुराने निवेश से आपको काफी बड़ा धन लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। फरवरी-मार्च में ऐसे कुछ मामले उभर भी सकते हैं। मई के बाद आपके खर्चे अचानक बढ़ने की सम्भावना है। शेयर बाजार में अतिरिक्त निर्भरता आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में कई बार आपको नकदी की समस्या होगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष आपको परिजनों क़े स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना पड़ेगा। घर में तनाव होने की सम्भावना है। कुछ बाहरी लोग आपके परिवार की एकता को तोड़ने का प्रयास करेंगे। आपकी भावनाओं को आपके परिजन समझने में विफल हो सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य और सहनशीलता दिखानी होगी। नये मित्र बनाने से आपको बचना चाहिये। सन्तान प्राप्ति के लिये प्रयास कर रहे हैं तो आपको वर्ष के अन्त में प्रयास करना होगा। सम्पत्ति के मामलों को सावधानी पूर्वक सुलझायें।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपके दाम्पत्य सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। शनि की दशम दॄष्टि आपकी राशि से सातवें भाव पर पड़ेगी जिसके कारण आपको वैवाहिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। राहू की दृष्टि आपसी विश्वास को भी नुकसान पहुँचा सकती है। लेकिन आप काफी रोमान्टिक रहेंगे जिसके कारण आपका गृहस्थ जीवन सुखद हो सकता है। अतिरिक्त वैवाहिक सम्बन्ध की भी सम्भावना बन रही है। इसीलिये सम्बन्धों में पारदर्शिता सुनिश्चित रखें। वर्ष के पहले पूर्वार्ध में प्रेमीजन के साथ बात-बात पर झगड़ा होते रहने से रिश्तों में खटास आ सकती है। लेकिन गुरु के वृष में जाने से रिश्ते सम्भल जायेंगे।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपको करियर में मेहनत के बाद काफी सफलता मिलेगी। अपने व्यापार में बड़ा बदलाव करने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब में वेतन बढ़ने से आपका मनोबल बढ़ेगा। राहू की स्थिति आपको व्यापार में बड़ा लाभ दिलायेगी। आप अपने काम को लेकर समर्पित और निष्ठावान रहेंगे। अप्रैल तक विदेशी माध्यमों से भी आपको लाभ मिल सकता है। मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में काफी लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपका काफी सम्मान करेंगे। इस वर्ष जॉब और व्यापार को लेकर कई यात्रा करने की सम्भावना बन रही है। वर्ष के उत्तरार्ध में शनि के वक्री होने से कारोबार थोड़ा धीमा पड़ सकता है।

समाधान: प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी के मन्दिर में जाकर नारियल अर्पित करें। गाय को आलू मिश्रित रोटी खिलायें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation