devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

कर्क वार्षिक राशिफल | कैंसर होरोस्कोप

DeepakDeepak

कर्क राशिफल

Karka Rashi

कर्क राशिफल

2025

कर्क राशिफल | कैंसर होरोस्कोप

Karka Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका वर्ष कैसा रहेगा -

स्वास्थ्य: वर्ष की शुरुआत में आपको छोटी-मोटी बीमारियों से ग्रसित होना पड़ सकता है। लेकिन 18 मई के पहले आप काफी सारी समस्याओं से बचे रहेंगे। लेकिन गुरु के मिथुन राशि में गोचर के बाद स्थितियाँ स्वास्थ्य के लिये हितकर नहीं रहेंगी। राहु का अष्टमस्थ गोचर पाचन सम्बन्धी रोग उत्पन्न करेगा। आपको दवाइयों पर खर्च करना पड़ सकता है। आहार-विहार में शुद्धता का ध्यान रखें। अप्रैल से जून तक का समय थोड़ा सम्वेदनशील रहेगा। नींद न आने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या होती रहेगी। अक्टूबर 2025 के बाद अतिचारी गुरु आपकी राशि में गोचर करेगा। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत में धन की कमी से काम प्रभावित हो सकते हैं। मार्च के बाद अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। लेकिन जून के बाद के काम अच्छे रहेंगे। जिसके कारण आपको धन लाभ होगा। राहु की स्थिति के कारण शेयर मार्केट में आप सावधानी पूर्वक निवेश करें। आय के स्रोत कम होने की सम्भावना बन रही है। आपको अपनी बचत पर ध्यान देना चाहिये। पार्टनर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपने खर्चो पर कड़ाई से नियन्त्रण बनाये रखें।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत सामाजिक दृष्टिकोण से अच्छी रहेगी। मई महीने से अगस्त के बीच कई तरह के मांगलिक कार्यों में व्यवधान होने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको लोगों की पहचान करनी सीखनी होगी। कुछ नजदीकी लोग आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। अगस्त-सितम्बर में परिवार में कुछ झगड़े हो सकते हैं। नव विवाहित जोड़े अक्टूबर के बाद फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन कुछ कष्टकारी हो सकता है। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति की दृष्टि सप्तम भाव में पड़ती रहेगी। किन्तु मई में गुरु की मिथुन राशि और राहु की अष्टम राशि में गोचर के कारण कई बार मतभिन्नता को लेकर झगड़े हो सकते हैं। जिन कन्याओं का विवाह न हो रहा हो उनका विवाह मार्च तक तय कर देना हितकर रहेगा। जून से अगस्त के बीच विवाह तय करना समस्याजन्य हो सकता है। अतिचारी गुरु के आपकी राशि में गोचर के कारण अक्टूबर से दिसम्बर के बीच का समय अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में विश्वसनीयता को लेकर कुछ उतार-चढाव होने की आशंका है। ऐसे में आपसी सम्वाद को बनाये रखें।

शिक्षा और करियर: वर्ष 2025 में आप करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में स्थानान्तरण और जॉब बदलने की सम्भावना बन रही है। जॉब करने वाले जातक किसी तरह के नये व्यवसाय में भी जुड़ने का विचार बनायेंगे। अपने काम के प्रति निष्ठावान बने रहें। विदेश में जॉब या व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये फरवरी और जुलाई तक का महीना नकारात्मक हो सकता है। नैतिकता और शुचिता के आदर्शों का पालन अवश्य करें। फाइनेंस से जुड़े लोगों को मई के बाद थोड़ी सावधानी रखनी होगी। अष्टम भाव में राहु का गोचर आपको भ्रमित कर सकता है।

समाधान: प्रत्येक शनिवार को बहते जल में जौ बहाना लाभकारी होगा। शिव जी की आराधना अवश्य करें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय वर्ष की कामना करते हैं।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation