श्री सूक्तम् धन की अधिष्ठात्री देवी श्रीमहालक्ष्मी को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। श्री सूक्तम् को महालक्ष्मी स्तोत्रम् के नाम से भी जाना जाता है। इस स्तोत्र का वर्णन हिन्दु धर्म के चार प्रमुख वेदों में से एक ऋग्वेद में प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से समृद्धि एवं धन की प्राप्ति होती है। देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु श्री सूक्तम् अत्यन्त प्रभावशाली माध्यम माना जाता है।