भगवान विष्णु सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के पालक और त्रिमूर्ति में से एक हैं। ऐसा माना जाता है कि यह दृश्य जगत, क्षीरसागर में शयन कर रहें भगवान विष्णु का स्वप्न है। इस पृष्ठ पर आप भगवान विष्णु से सम्बन्धित बहुत सी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लीलाधर भगवान श्री विष्णु समय-समय पर सृष्टि के कल्याण हेतु नाना प्रकार के रूप धारण करते रहते हैं। भगवान विष्णु के प्रमुख दस रूपों को धर्मग्रन्थों में दशावतार के नाम से वर्णित किया गया है। धर्मग्रन्थों के अनुसार दशावतारों में से एक कल्कि अवतार वर्तमान कलयुग के अन्त में प्रकट होने वाले हैं।
भगवान विष्णु के दस प्रमुख अवतारों की सूचि और उनकी जयन्ती के दिन इस पृष्ठ पर बताये गये हैं। इस पृष्ठ से आप सभी अवतारों के विषय में रोचक जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं।
यहाँ सम्पूर्ण एकादशी तिथियों की सूचि दी गयी है। इस सूचि की सहायता से आप सम्पूर्ण एकादशी तिथियाँ ज्ञात कर सकते हैं। भगवान विष्णु के भक्तों द्वारा एकादशी का व्रत अत्यन्त उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस्कॉन के अनुयायी "इस्कॉन सम्पूर्ण एकादशी व्रत तिथियों" की सूचि यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। यह सूचि इस्कॉन के अनुसार एकादशी का व्रत करने वालों के लिये अत्यधिक महत्वपूर्ण तथा उपयोगी है।
भगवान विष्णु के पूजन और जप में उपयोग होने वाले मन्त्रों की सूचि इस पृष्ठ पर उपलब्ध करायी गयी है। इनमें से कुछ मन्त्र पौराणिक तो कुछ वैदिक हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु के शक्तिशाली यन्त्र को भी इस पृष्ठ से देखा जा सकता है।